डीपीआरओ के खिलाफ हुई शिकायत, जांच के निर्देश दिए

Mar 26, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने की शिकायत

डीपीआरओ के खिलाफ हुई शिकायत, जांच के निर्देश दिए

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने तीन मार्च 2026 को शासन को शिकायत भेजी थी, जिसमें शासन ने जिला स्तर पर जांच के निर्देश दिए हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि डीपीआरओ कर्मचारियों से संवैधानिक भाषा में बात नहीं करते हैं और मुकदमे में फंसाने का भय दिखाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में आरोप है कि डीपीआरओ का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए। आरोप है कि अकराबाद ब्लाक के लधौआ गांव के प्रधान प्रतिनिधि मानवेंद्र प्रताप सिंह डीपीआरओ कार्यालय में पहुंचे थे।

प्रभारी मंत्री से अपने संबंधों का जिक्र किया तो डीपीआरओ ने असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया गया। कर्मचारियों व संघ पदाधिकारियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने शासन स्तर पर शिकायत दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी व जिलामंत्री राजबहादुर सिंह ने कहा है कि विभागीय वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शासन ने जनपद स्तर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर आरोपों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। कार्यालय में किसी भी कर्मचारी व बाहर से आने वाले प्रतिनिधि के साथ अच्छे माहौल व कुशल पूर्ण व्यवहार के साथ संवाद स्थापित किया जाता है। लोगों के हित टकराते हैं तो अनावश्यक रूप से गलत शिकायतें करते हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।