Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh District Sanitation Committee Meeting Plastic Waste Management Issues and FIRs Issued
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमंट यूनिट का संचालन नहीं करने पर दर्ज होगी एफआईआर

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमंट यूनिट का संचालन नहीं करने पर दर्ज होगी एफआईआर

संक्षेप:

Aligarh News - बिजली बिल व राजस्व का 10 प्रतिशथ जमा नही करने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Nov 19, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में चण्डौस के ग्राम रामपुर शाहपुर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमंट यूनिट के संचालन न होने पर इमामुद्दीहन स्क्रेप का अनुबंध निरस्त कर ब्लैक लिस्ट कराते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि ओडीएफ प्लस के तहत स्वच्छता एप के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था कराई गई है जो कि शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों से काफी बेहतर है, लेकिन अनदेखी के चलते योजना धरातल पर मूर्त रूप से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी तय करते हुए लापरवाह के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कूड़ा से कंचन केंद्र-आरआरसी की समीक्षा में पाया गया कि 852 ग्राम पंचायतों में से 763 में आरआरसी बन गए हैं जबकि 89 अभी भी अवशेष हैं। अतरौली में सर्वाधिक 16, लोधा में 15, गोंडा व धनीपुर में 9-9 आरआरसी बनाए जाने हैं, डीएम ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित एसडीएम, तहसीलदार समेत राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल से समन्वय स्थापित कर आरआरसी बनाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ योगेन्द्र कुमार ने चण्डौस के ग्राम रामपुर शाहपुर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमंट यूनिट के संचालन के संबंध में इमामुद्दीहन स्क्रेप का अनुबंध निरस्त कर ब्लैक लिस्ट कराते हुए बकाया बिजली बिल एवं सृजित राजस्व का 10 प्रशितत धनराशि जमा न करने पर फर्म के विरूद्ध धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आरआरसी के निर्माण के लिए ग्राम केलनपुर में 87 हजार के कार्य के सापेक्ष अधिक भुगतान पर एवं कार्य पूर्ण न होने पर बीडीओ को निर्देशित किया कि संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। स्वच्छता शुल्क संग्रहण की समीक्षा में पाया गया कि 399 ग्राम पंचायतों में 509 ई-रिक्शा के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 38213 घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पिछले माह 203640 एवं अब तक कुल 5931525 रूपये की धनराशि संग्रहीत की गई है।