Aligarh News: बाजार से लौट रहे दंपति पर सरिये से हमला, पत्नी-पति के सिर फोड़े
Aligarh News: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में बाजार से घर लौट रहे नीलेश देवी और उनके पति सतीश पर कथित तौर पर दो सगे भाइयों ने सरिया से हमला कर दिया। रंजिश के चलते हुई मारपीट में दोनों के सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सागर और नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के पंच विहार कालोनी में बाजार से लौट रहे दंपति पर दो सगे भाइयों ने सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में दंपति के सिर फूट गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पंच विहार कालोनी निवासी नीलेश देवी की मोहल्ले के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। मंगलवार शाम वह अपने पति सतीश के साथ बाजार से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो युवक मिल गए।
पहले उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। वह उनकी बातों को नजर अंदार कर घर आ गई। पीछे-पीछे आरोपी युवक भी आ गए। गाली गलौज करते हुए सरिया से हमला कर दिया। जिसमें नीलेश और सतीश के सिर फूट गए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सागर और नरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

