Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Congress Leader s Relative Commits Suicide Family Accuses In-Laws of Murder
कांग्रेस नेता की ममेरी बहन ने की आत्महत्या, हंगामा

कांग्रेस नेता की ममेरी बहन ने की आत्महत्या, हंगामा

संक्षेप: Aligarh News - क्वार्सी थाना क्षेत्र में ज्वालापुरी चौकी के पास हुई घटना, पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक

Mon, 27 Oct 2025 07:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र की ज्वालापुरी चौकी के पास रविवार रात कांग्रेस नेता गोपाल मिश्रा की ममेरी बहन ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। रात में जैसे-तैसे पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। साथ ही दुकानदार पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, सोमवार दोपहर बाद फिर से महिलाएं महिला की ससुराल पहुंच गईं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उनको हटाया। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी मठिया गली पर्वतराज निवासी आरती उर्फ दुर्गेश की शादी साल 2012 में एटा चुंगी निवासी निवासी समीर के साथ हुई थी। इन पर एक बेटी है। पति समीर किराने की दुकान चलाता है। आरती कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल मिश्रा के मामा की बेटी थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित किया जाता था। रविवार शाम को भी उससे मारपीट की गई। इसके बाद रात में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख क्वार्सी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा, गांधीपार्क थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसे लेकर महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। रात में कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल भी आ गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। उधर, सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें हैंगिंग की बात सामने आई। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के पति समीर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक्सीडेंट में समीर के दोनों पैर टूट गए थे। वह चलने में असमर्थ है। घर के बाहर बैठीं महिलाएं, गिरफ्तारी की मांग : पोस्टमार्टम के बाद शव मायके में पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशानघाट लेकर पहुंचे। इसके पीछे कुछ महिलाएं व परिजन फिर से समीर के घर पहुंच गए। बाहर बैठकर आरोपी समीर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, जो घर में मौजूद था। कुछ महिलाएं जीटी रोड पर आ गईं, मगर पुलिस ने उनको समझाकर हटा दिया। बहन ने कराया मुकदमा, घटना से पहले किया टॉर्चर : आरती की बहन मोनी के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर आरती से मारपीट शुरू कर दी। उसे मायके जाने से रोकते और डरा-धमकाकर रखते थे। धमकी देते थे कि शिकायत घरवालों से की जान से मार देंगे। साल 2017 में पिता ने थाना सासनीगेट के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। पिता के देहांत के बाद फिर से ससुरालीजन आएदिन क्लेश करने लगे। रविवार शाम करीब पांच बजे आरती के पति समीर, ससुर रामवीर शर्मा, सास सुधा रानी, उमेश कुमार (टीटू), उसकी पत्नी गीता शर्मा ने झगड़ा करते हुए मारपीट की। उसे काफी टॉर्चर किया। उमेश ने धमकी दी कि आज तेरी लीला ही खत्म कर देंगे। इससे तंग आकर रात करीब नौ बजे आरती पंखे से लटकी मिली।