भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्राएं

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्राएं

संक्षेप:

Aligarh News - जश्न-ए-आजादी के रंग में अलीगढ़वासी डूबने लगे हैं, शहरभर में अलग-अलग सात स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं

Aug 13, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जश्न-ए-आजादी के रंग में अलीगढ़वासी डूबने लगे हैं। मंगलवार को शहरभर में अलग-अलग सात स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भाजपा द्वारा एक अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के नेतृत्व में, मडराक मण्डल में गड़राने से, गांधी नगर मण्डल में रामलीला मैदान, जयगंज मण्डल में सासनी गेट, रघुवीर पुरी मण्डल में अशोक नगर पार्क,विष्णपुरी मण्डल में महाराणा प्रताप पार्क सुरेन्द्र नगर से, क्वार्सी मण्डल में गांधी पार्क रामबाग से व सिविल लाइंस मण्डल में किशनपुर से अटल चौक तक तिरंगा यात्राएं निकाली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यात्रा की शुरुआत में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और समापन स्थल पर भी स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और वहीं गोष्ठियों का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस व देश को स्वतंत्र करने में अपना अमूल्य बलिदान देने वाले शहीदों के विषय में विस्तार से बताया। 0-14 व 15 अगस्त पर घर-घर होगा झंडों का वितरण 14 व 15 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर तिरंगा झण्डों का वितरण कर उन्हें लगवाया जाएगा व बाजारों में स्वच्छता अभियान चला कर सजावट व रोशनी करवाने के लिए दुकानदारों से अनुरोध किया जाएगा। 0-यह रहे मौजूद महानगर संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय, विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर,सूरेश शर्मा, हरीबाबू गुप्ता, सुभाष गुप्ता सुभानु, गंगाशरण दिवाकर,मंजू सैनी, डॉ दिनेश शर्मा, अतुल राजाजी, राजेश स्कोडा, मुन्नालाल कश्यप, मनोज गुप्ता पप्पू, आदित्य अग्रवाल, अमन गुप्ता, दया शर्मा, विशाल गुप्ता, धर्मवीर मलिक, राधेश्याम सिंह आदि मैाजूद थे।