व्यापार मंडल के होली महोत्सव में जमकर उड़ा रंग गुलाल
Aligarh News - अलीगढ़ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा होली महोत्सव, सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक मुक्ता राजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापारियों ने फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र की ओर से खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सदन में होली महोत्सव, सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक मुक्ता राजा ने किया। राधा कृष्ण संग फूलों की होली व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का व्यापारियों ने आनंद लिया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी एकता व भाईचारे के साथ मनाएं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, हरिकिशन अग्रवाल, राहुल कनक, संजीव अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता,अमित सर्राफ, संगीता वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, दुर्वेश वाष्र्णेय, सन्तोष वाष्णेय, प्रीति वाष्र्णेय, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, कौशल सिंह, अमित सारस्वत, आमोद महाशय, गोपाल राजपूत, सुमित एडमिन, उमेश गौड़ मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



