व्यापारियों के मान सम्मान को महासम्मेलन में ताकत दिखाएंगे व्यापारी
Aligarh News - मान-सम्मान और स्वाभिमान की लढाई के लिए जुटेंगे हज़ारों व्यापारी- प्रदीप गंगा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को खैर रोड मनकामेश्वर सदन में हुई, जिसमें व्यापारियों का मान सम्मान को लेकर 14 जून को रामलीला मैदान अलीगढ़ पर आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों के मान- सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई निरंतर हमारा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अगुवाई में लड़ता आ रहा है। इस लड़ाई को को और अधिक धार देने के लिए विराट व्यापारी महा-सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून 2026 को रामलीला मैदान जीटी रोड अलीगढ़ में शाम सात बजे किया जाएगा।
सम्मेलन केंद्रीय एंव राज्य सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल समेत व्यापारी प्रतिनिधि भाग लगें। महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यापारी एकजुट होकर अपने व्यापार को बचाने के लिए व्यापार मंडल के साथ मिलकर संघर्ष करें। हमारी एकजुटता ही हमें सरकारी उत्पीड़न व शोषण से मुक्ति दिला शक्ति है। प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का विराट महा -सम्मेलन हमारी शक्ति का प्रर्दशन होगा। इसलिए हमें भारी तादाद में एकत्रित होकर शासन प्रसाशन को दिखाना है कि व्यापारी कमजोर नही हैं। रंजना वार्ष्णेय, एमएखान गांधी, अरून गोयल, सन्तोष वार्ष्णेय, कमल गुप्ता, संगीता वार्ष्णेय, शर्मिला वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, अध्यक्ष रंजना वार्ष्णेय, कुसुम लता, सुनील यादव, दीपक अग्रवाल, कुलदीप सिंह टीटू, विनोद माहौर, आमोद, पप्पू माहौर, रवि वार्ष्णेय, अजय शर्मा, गंगा प्रसाद, राहुल मित्तल मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


