Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Bike Collision Leads to Violent Clash and Assault on Young Woman
बाइक टकराने को लेकर मारपीट,घर में घुसकर तोड़फोड़

बाइक टकराने को लेकर मारपीट,घर में घुसकर तोड़फोड़

संक्षेप: Aligarh News - युवती से छेड़छाड़,कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना, थाने में दी गई तहरीर

Wed, 20 Aug 2025 09:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार की रात बाइक टकराने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि तभी हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर युवती के कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक मोहल्ला निवासी एक युवक की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि तभी दो युवक नशे में बाइक लेकर जा रहे थे। उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी बाइक से टकरा गई। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। बीच बचाव में आई युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ गए। मारपीट तीन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि बाइक टकराने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।