Aligarh News: मंडल स्तरीय कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को मंडल स्तरीय

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ और एटा के बालक-बालिका पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया। विजेता पहलवान अब देवरिया में होने वाली अंतरमंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम राजपूत ने 35 किग्रा भार वर्ग की दो छात्राओं का हाथ मिलाकर कराया। इसके बाद विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों के बीच मुकाबले हुए।
बालक वर्ग के विजेता
बालक वर्ग के 35-38 किग्रा में एटा के रितिक प्रथम और अलीगढ़ के शिवा द्वितीय रहे। 38-41 किग्रा में देवा ने पहला स्थान हासिल किया। 41-44 किग्रा में एटा के चेतन प्रथम और आदिल द्वितीय रहे। 44-48 किग्रा में एटा के अभय प्रथम और अलीगढ़ के प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे। 48-52 किग्रा में अलीगढ़ के शिवा ने बाजी मारी, जबकि एटा के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। 52-57 किग्रा में योगेश, 57-62 किग्रा में शिवेंद्र और 62-68 किग्रा में इरफान प्रथम रहे।
बालिका वर्ग के विजेता
बालिका वर्ग में 30 किग्रा में अलीगढ़ की भावना प्रथम और एटा की मोहिनी द्वितीय रहीं। 30-33 किग्रा में दर्पण, 33-36 किग्रा में ममता, 36-39 किग्रा में इरम और 39-42 किग्रा में अलवीना ने पहला स्थान प्राप्त किया। 42-46 किग्रा में एटा की अनु और 46-50 किग्रा में एटा की नंदिनी प्रथम रहीं। 50-54 किग्रा में अस्मि, 54-58 किग्रा में नूरसमा और 58-62 किग्रा में रुखी ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में कुमकुम सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार, राहुल, संजय तोमर, ललित कुमार, सुमित सिंह, ऋचा, महेश्वर और धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।


