सड़क पर नमाज की धमकी देने पर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष पर मुकदमा
कलेक्ट्रेट गेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सिविल लाइन में थाने में मुकदमा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी देने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर ये कार्रवाई की गई है, जिसमें यामीन ने कांवड़ियों के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मामले में सासनीगेट क्षेत्र के पुरानी डाक खाने वाली गली निवासी गौरव महेश्वरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि गुरुवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी का कलेक्ट्रेट गेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनकी ओर से सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी गई है और हिंदू धर्म के कावड़ यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।
कांवड़ियों को नशेड़ी कहा है और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों में भारी आक्रोश है। इससे लोकशांति भंग हो सकती है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपी यामीन खान अब्बासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


