प्रदर्शनी का शुभारंभ आज, रूट देखकर ही घर से निकले
Aligarh News - भारी, कामर्शियल वाहनों को किया गया है डायवर्ट, मैदान के चारों तरफ की गई है पार्किंग की व्यवस्था
अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नुमाइश मैदान में 16 जनवरी यानी आज से राजकीय ओद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी महोत्सव शुरु होने जा रहा है। आयोजन को लेकर प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। ये डायवर्जन फरवरी में नुमाइश की समाप्ति तक लागू रहेगा। डायवर्जन शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगा। वाह्य डायवर्जन.... सभी भारी, कामर्शियल वाहन और रोडवेज, प्राइवेट, ई-बस का संचालन कंपनी बाग चौराहे से सारसौल चैराहे तक और सारसौल चैराहा से कंपनी बाग चौराहा जीटी रोड पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एटा, कानपुर की तरफ से बौनेर होकर एटाचुंगी चैराहा की तरफ आने वाले भारी, कामर्शियल वाहन एटाचुंगी चैराहा से शहर की ओर नहीं आ सकेंगे।
सभी वाहन एटा चुंगी चैराहा से डायवर्ट होकर क्वार्सी बाईपास से जाएंगे। बुलंदशहर, गभाना की तरफ से आने वाले भारी, कामर्शियल वाहन भांकरी होकर सारसौल चैराहा तक आ सकेंगे। यह वाहन सारसौल चैराहा से ही डायवर्ट होकर नादापुल या बरौला बाईपास होकर निकलेंगे। खैरश्वर चौराहे से नादा, सारसौल चौराहे की ओर आने वाले भारी, कामर्शियल वाहन नादा चैराहा, सारसौल चैराहा से शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। सभी वाहन नादा, सारसौल, बरौला बाईपास रोड होकर जाएंगे। आगरा, मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन सासनीगेट चैराहा, शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन आगरा, मथुरा चेंजर से ही डायवर्ट होकर जाएंगे। अतरौली की तरफ से आने वाले भारी, कामर्शियल वाहन और बसें बिज्डम गंदा नाला कट, क्वार्सी चौराहे से अंदर शहर की ओर नहीं आएंगे। यह वाहन विज्डम नाला कट, क्वार्सी चौराहे से ही डायवर्ट होकर ओजोन सिटी रोड, महेशपुर तिराहा होकर निकलेंगे। बरौला पुल के नीचे आईटीआई रोड पर भारी, कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन बरौला पुल के नीचे से ही डायवर्ट होकर जाएंगे। आंतरिक डायवर्जन...... डायवर्जन समय शाम शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक तस्वीर महल से जेल पुल फ्लाई ओवर होते हुए प्रदर्शनी में जाने वाले चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर कठपुला, रसलगंज होते हुए जाएंगे। सारसौल चौराहे से रसलगंज की ओर जाने वाले चार पहिया, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, शहशांह तिराहा से नुमाइश एवं तहसील तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहशांह तिराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, होली चैक, मसूदाबाद चौराहे होते हुए रसलगंज की तरफ जा सकेंगे। रसलगंज से सारसौल की तरफ आने वाले चार पहिया, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा मसूदाबाद चौराहे से तहसील तिराहा, नुमाईश की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन मसूदाबाद चौराहे से डायवर्ट होकर होली चौक, नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, शहशांह तिराहा होते हुए सारसौल चौराहे की तरफ जा सकेंगे। बरौला पुल के नीचे से आईटीआई पुलिस चौकी से डी-विश्वास चौराहे की तरफ चार पहिया, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बरौलापुल के नीचे से आईटीआई पुलिस चौकी से डायवर्ट किए जाएंगे। नगर निगम वर्कशॉप तिराहे से नुमाईश मैदान, जीटी रोड की तरफ चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नगर निगम वर्कशॉप तिराहे से ही अपने गंतव्य जाएंगे। नो-ट्रैफिक जोन..... मसूदाबाद चैराहे से शंहशाह तिराहा तक। तहसील तिराहे से तस्वीर महल चैराहा तक। डी-विश्वास तिराहे से आईटीआई चैकी तक। पार्किंग व्यवस्था होगी 10 जगह..... काकोरी द्वार के अंदर दाहिने व बाए-वीआईपी, प्रशासनिक अधिकारी वाहन पांर्किग। नुमाइश मैदान कृष्णांजली के पास-वीआईपी वाहन पार्किग। गेस्ट हाउस के सामने व कोहिनूर मंच के पास वीआईपी पार्किंग। राजेंद्र सिंह अखाड़ा पार्किग। नगर निगम वर्कशॉप के सामने खाली मैदान। जुपीटर गेस्ट हाउस के सामने नुमाइश मैदान के अंदर पार्किंग। टयूबबेल कॉलोनी (विशाल मेगा मार्ट के बराबर से) पार्किंग। आईटीआई रोड पुलिस चौकी के सामने इंडस्ट्रियल एरिया सड़क के दोनों ओर। आईटीआई कॉलेज आरटीओ टेस्ट ड्राइव सेंटर मैदान पार्किंग। तस्वीर महल चौराहे से आगे दीवानी के पास पार्किंग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




