यमुना किनारे बसे घरबरा व ऊंटासानी खनन से बाहर किए गए

Feb 26, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट का ड्राफ्ट तैयार, प्रशासन ने मांगी आपत्ति, खनन से जुड़े कार्यों को लेकर प्रशासन ने कराया सर्वे

यमुना किनारे बसे घरबरा व ऊंटासानी खनन से बाहर किए गए

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खनन से जुड़े कार्यों को लेकर प्रशासन ने नई जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) का ड्राफ्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने 30 दिनों के भीतर आपत्ति मांगी है। खनन विभाग के दफ्तर पर इसका नोटिस चस्पा किया गया है। युमना किनारे क्षेत्र को खनन से बाहर कर दिया गया है। केवल गंगा किनारे ही खनन का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना व एनफोर्समेंट एंड मानिटरिंग गाइडलाइंस-2020 के तहत संशोधित रिपोर्ट तैयार की गई है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में वर्तमान खनन क्षेत्रों के साथ नए क्षेत्रों का नवनीकरण व संशोधन किया गया है।

संशोधित ड्राफ्ट को गठित एसडीसी समिति से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट को देख सकते हैं। खनन कारोबारियों व संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आपत्तियों व सुझावों पर विचार करने के बाद ही अंतिम जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब जिले में केवल गंगा किनारे ही गनेशपुर गंग में खनन क्षेत्र है। यमुना किनारे बसे घरबरा व ऊंटासानी को खनन क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।