ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया गाजियाबाद में शानदार प्रदर्शन

अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया गाजियाबाद में शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश जूनियर अंडर-19 स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी सुजाता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया...

अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया गाजियाबाद में शानदार प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Tue, 23 Nov 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता

उत्तर प्रदेश जूनियर अंडर-19 स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी सुजाता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोच विकास चौहान ने बताया कि गाजियाबाद इस प्रतियोगिता का मेजबानी कर रहा है। अलीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी सुजाता सिंह ने सेमीफाइनल में पहुंच कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुजाता सिंह सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ती हैं। अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करती हैं। सुजाता सिंह के तृतीय स्थान होने पर आरएसओ रानी प्रकाश, डीएसओ विजय सिंह, अध्यक्ष जिला बैडमिंटन संघ विवेक बंसल, सचिव जिला बैडमिंटन संघ कृष्ण कुमार वार्ष्णेय आदि ने शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें