Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAir Quality Improvement in Aligarh Post-Diwali Amidst High Pollution Levels in Delhi-NCR
तेज हवा से वायु प्रदूषण का ग्राफ डाउन, एक्यूआई का स्तर 211 पर पहुंचा

तेज हवा से वायु प्रदूषण का ग्राफ डाउन, एक्यूआई का स्तर 211 पर पहुंचा

संक्षेप: Aligarh News - एएमयू समेत आवासीय कालोनियों में वायु प्रदूषण का ग्राफ घटने लगा, अभी और आएगा सुधार

Thu, 23 Oct 2025 10:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर व मेरठ समेत कई स्थानों पर वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सांस लेना दूभर हो गया है, लेकिन अलीगढ़ में फिर भी स्थिति दीपावली से बेहतर हुई है। यहां पर भी एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में है, लेकिन वायु प्रदूषण का ग्राफ गिरने लगा है। 241 एक्यूआई दिपावली वाले दिन था जो अब 211 हो गया है। आने वाले दिनों में और गिरावट आएगी। दीपावली वाले पहले अलीगढ़ का एअर क्वालिटी इंडेक्स मॉडरेट श्रेणी में था। दीपावली पर आतिशबाजी से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। लेकिन पिछले दो दिनों से हवा चलने के कारण वायु मंडल में जमा धुआं छंटने लगा है।

जिसके कारण एक्यूआई के स्तर में 21 माइक्रो ग्राम घन मीटर की कमी दर्ज की गई है। अलीगढ़ का एक्यूआई 22 अक्टूबर को 211 व एएमयू में एक्यूआई का स्तर 205 रिकार्ड किया गया। पीएम 2.5 में भी गिरावट दर्ज की गई है। पीएम 2.5 की मात्रा 96.21 से घटकर 87.48 माइक्रो ग्राम घनमीटर पर आ गई है। मेरठ, दिल्ली, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जनपदों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। लेकिन अलीगढ़ में बाकी जिलों से स्थिति बेहतर है। पर्यावरण वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में एक्यूआई का स्तर नीचे आएगा। माडरेट श्रेणी से संतोषजनक श्रेणी में आएगा। एंटी स्मॉग गन मशीन से पानी का छिड़काव जारी नगर निगम वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन मशीन से पानी का छिड़काव करा रहा है। पेड़ पौधों पर पानी डाला जा रहा है और निर्माण वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम जलकल विभाग के छह से अधिक वाहन पानी छिड़काव के लिए लगाए गए हैं। अगले छह दिनों तक पानी की छिड़काव की प्रक्रिया जारी रहेगी। बोले अधिकारी एक्यूआई का स्तर लगातार डाउन हो रहा है। वायु मंडल में जमा धुआं धीरे-धीरे साफ हो रहा है। तेज हवा चलने लगेगी तो एक्यूआई का स्तर और कम होगा। अब आतिशबाजी समाप्त हो जाएगी। इससे धुआं खत्म होगा और दो से तीन दिन में सामान्य स्थिति में अलीगढ़ आ जाएगा। डा. विश्वनाथ शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। दीपावली के बाद इस तरह रहा एअर क्वालिटी इंडेक्स तारीख एक्यूआई स्तर 17 अक्टूबर 159 20 अक्टूबर 241 21 अक्टूबर 235 22 अक्टूबर 211