Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAir Quality Crisis in Aligarh AQI Hits Dangerous Levels Health Risks Rise
हवा में घुला जहर, एक्यूआई लाल निशान के पार

हवा में घुला जहर, एक्यूआई लाल निशान के पार

संक्षेप:

Aligarh News - - धूल-धुएं के गुबार से सांस लेना हुआ मुश्किल, दीपावली तक और बिगड़ेगी शहर की आवोहवा

Oct 17, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की हवा अब लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर को पार कर चुका है और शहर के पांच प्रमुख चौराहे रेड जोन में पहुंच गए हैं। मसूदाबाद, एटा चुंगी, दूबे का पड़ाव, सेंटर प्वाइंट और आगरा रोड चौराहे पर एक्यूआई का स्तर 200 के पार दर्ज किया गया है। अचानक बिगड़ी हवा ने सिर्फ प्रदूषण के खतरे को ही नहीं बढ़ाया, सांस और हृदय रोगियों के लिए हालात और भी चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल, कारखानों, होटलों और रेस्टोरेंटों से निकलता धुआं और आतिशबाजी प्रदूषण को और बढ़ा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के कई हिस्सों में खुले में हो रहे सरकारी और गैर सरकारी निर्माण कार्यों के कारण लगातार धूल का गुबार उठ रहा है। वहीं, त्योहारों के सीजन में पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में जहरीले कणों की मात्रा को और बढ़ा देगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति सांस और फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ा सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करने और सुबह-शाम के समय सैर या व्यायाम से बचने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। लोगों से पटाखों का सीमित उपयोग करने की अपील की है।