एएमयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला आयोजित
अलीगढ़। एएमयू के फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें एआई के आधुनिक उपयोग पर चर्चा की गई। इसके अलावा, जेडएचसीईटी में 23 मई को 'प्रोजेक्ट एक्सपो' आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के प्रोजेक्ट प्रदर्शित होंगे।

अलीगढ़। एएमयू के फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन के मनाफेउल अजा विभाग द्वारा फैकल्टी सेमिनार हॉल में “द एआई लैंडस्केपः फाउंडेशंस, फ्रंटियर्स एंड व्हाट कम्स नेक्स्ट” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ डॉ. हाफिज इक्तिदार अहमद के परिचयात्मक वक्तव्य से हुआ। मुख्य वक्ता यूके से आए एआई रिसर्च कंसल्टेंट, एआई एथिक्स लेखक एवं डिजिटल इनोवेशन विशेषज्ञ सैयद मोहम्मद वहीद ने आधुनिक एआई इकोसिस्टम, जनरेटिव एआई, एआई एजेंट्स, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन (आरएजी), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई मॉडल प्रशिक्षण तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। 23 को जेडएचसीईटी में प्रोजेक्ट एक्सपो
प्रोजेक्ट एक्सपो जेडएचसीईटी
अलीगढ़। जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) में 23 मई को “प्रोजेक्ट एक्सपो जेडएचसीईटी 2025-26” आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग तथा पेट्रोलियम स्टडीज विभागों के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट नवीकरणीय ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऑटोमेशन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सतत विकास और औद्योगिक अनुप्रयोग जैसे समकालीन विषयों पर आधारित होंगे। जेडएचसीईटी के प्राचार्य प्रो. मो. मुजम्मिल ने बताया है कि यह प्रदर्शनी में संस्थान की नवाचार संस्कृति और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया जाएगा।
अकादमिक आउटरीच कार्यक्रम
अलीगढ़। जेएनएमसी के मेडिसिन विभाग ने इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (आईसीपी) जो एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की अकादमिक शाखा के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद तथा जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. नैय्यर आसिफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव प्रो. ख्वाजा सैफुल्लाह जफर ने कहा कि सतत चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य पेशेवरों को अद्यतन नैदानिक ज्ञान और बदलती उपचार पद्धतियों से अवगत कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दो घंटे के अकादमिक सत्र में समकालीन चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यानों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


