तेज धूप के बाद मौसम ने ली करवट, आसमान में बादल छाने से बड़ी ठंडक
तेज धूप के बाद मौसम ने ली करवट, आसमान में बादल छाने से बड़ी ठंडक

तेज धूप के बाद मौसम ने ली करवट, आसमान में बादल छाने से बड़ी ठंडक
-अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
- मौसम विशेषज्ञों का मानना, 16 दिसंबर से और बढ़ जाएगी ठंडक
-बरसात होने की भी संभावना, गर्म कपड़ों के बाजार में बढ़ी रौनक
फोटो-
कार्यालय संवाददाता।
मौसम का मिजाज सोमवार सुबह के बाद बदल गया। धूप में तेजी कम होने व बादल छाने की वजह से ठंडक बढ़ गई। तापमान में सुबह के बाद गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। जबकि, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 16 दिसंबर से ठंडक और बढ़ जाएगी। बरसात होने की भी संभावना है। ठंडक होने से गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई है।
सोमवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद निकली तेज धूप से मौसम रोजना की तरह ही सामान्य बना हुआ था लेकिन दोपहर होते एकाएक धूप की तपिश कम हो गई। शाम तक सूरज व बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ठिठुरन बढ़ने से बच्चे, बुर्जुग गर्म कपड़ों से पैक नजर आए। रात नौ बजे के बाद सड़कों व बाजार में आम दिनों की तुलना में चहलकदमी कम रही।
0-किसानों के लिए मौसम मुफीद
उप कृषि निदेशक डा. वीके सचान ने बताया कि किसानों के लिए यह मौसम मुफीद है। फसलों को इससे कोई नुकसान नहीं है। गेहूं के लिए ऐसा ही मौसम चाहिए। ठंड अच्छी पड़ी और तेज बारिश न हुई तो फसलों की पैदावार बढ़ेगी। खासकर गेहूं का उत्पादन बढेगा। ऐसे मौसम में सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि अगर पाला पड़ने के आसार नजर आएं तो शाम को खेत की मेड़ में आग जलाएं। इससे धुंआ उठेगा और फसलों पर पाला असर नहीं करेगा।
