Aligarh News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी नो-वेंडिंग जोन से हटाया सामान
Aligarh News: इगलास में, प्रशासन ने जाम की समस्या को हल करने के लिए अवैध अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल के नेतृत्व में, 'नो-वेंडिंग जोन' की घोषणा की गई। पुलिस ने अवैध सामान को जब्त कर कार्रवाई की, साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Aligarh News: इगलास, संवाददाता। कस्बे में जाम की गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को अवैध अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल और सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम और भारी पुलिस बल ने बाजारों का निरीक्षण किया। कार्यभार संभालते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ बैठक कर चौराहे से 150 मीटर के दायरे को 'नो-वेंडिंग जोन' घोषित किया था। नगर पंचायत द्वारा सीमांकन के लिए पोल भी लगाए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।नो-वेंडिंग जोन में दुकानों के सामने अवैध रूप से रखे तख्त, तिरपाल और साइन बोर्ड को जेसीबी की मदद से ढहाकर जब्त कर लिया गया।
जेसीबी चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया और कई ठेले वाले सामान समेटकर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


