38 लाख के लक्ष्य से पीछे छूटी ‘आभा’
Aligarh News - आभा आईडी बनाने में शहरी क्षेत्र सहित कई ब्लॉक औसत से काफी नीचे, जनपद में 58.72 प्रतिशत उपलब्धि, शहरी क्षेत्र 42 प्रतिशत पर अटका लक्ष्य

(पड़ताल) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ‘एक नागरिक-एक स्वास्थ्य पहचान’ का सपना अभी अधूरा है। जिले में 38,20,079 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 22,42,963 आभा आईडी ही बन सकी हैं। यानी कुल प्रगति 58.72 प्रतिशत पर अटकी है। ग्रामीण ब्लॉकों ने तो रफ्तार पकड़ी है, लेकिन शहरी क्षेत्र में चाल अब भी सुस्त है। शहर में 10,47,870 के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 4,41,624 आईडी बनी हैं, जो 42.14 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे बेहतर प्रदर्शन इगलास ब्लॉक ने किया है, जहां 72.67 प्रतिशत आईडी बन चुकी हैं। जवां 70.38 प्रतिशत और खैर 68.69 प्रतिशत के साथ आगे हैं।
अतरौली 66.30 प्रतिशत और चंडौस 64.33 प्रतिशत पर हैं। इसके विपरीत लोधा 59.08 प्रतिशत पर सिमटा है, जबकि गंगीरी 62.94 और टप्पल 61.70 प्रतिशत पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर संतोषजनक है, लेकिन शहरी क्षेत्र का 42.14 प्रतिशत आंकड़ा पूरे जिले के औसत को नीचे खींच रहा है। शहरी क्षेत्र के सेंटरों में भी असमानता साफ दिख रही है। कुछ केंद्रों ने 70 से 83 प्रतिशत तक लक्ष्य हासिल कर लिया है, तो कई 30 प्रतिशत से नीचे जूझ रहे हैं। केके जैन सेंटर 83.10 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। पीपीसी अलीगढ़ 70.19 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। घंटर चौक 58.12 प्रतिशत और पीपीसी अतरौली 57.97 प्रतिशत पर हैं। वहीं बेगमबाग 33.91 प्रतिशत, इंद्रा नगर 37.24 प्रतिशत और जमालपुर मात्र 19.58 प्रतिशत पर है। जीवनगढ़ भी 25.61 प्रतिशत पर ठहरा हुआ है। ..... क्या है आभा आईडी आभा आईडी यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट एक 14 अंकों की यूनिक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान संख्या है। इसके माध्यम से किसी भी नागरिक का इलाज, जांच और दवाओं का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है। मरीज जब किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाता है तो उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री एक क्लिक में उपलब्ध हो सकती है, जिससे इलाज में समय की बचत होती है और पारदर्शिता बढ़ती है। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में भी यह पहचान मददगार बनती है। कागजी दस्तावेजों की जरूरत घटती है। ..... अभियान 20 फरवरी से 21 मार्च तक चल रहे विशेष अभियान में अब तक जिले में 3,894 नई आईडी बनी हैं, जिनमें से 1,553 शहरी क्षेत्र में दर्ज की गईं। जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व डीएम संजीव रंजन ने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ..... टॉप फाइव ब्लॉक ब्लॉक, लक्ष्य, प्रगति, प्रतिशत इगलास, 196672, 142927, 72.67 जवां, 290550, 204489, 70.38 खैर, 198135, 136101, 68.69 अतरौली, 230314, 152694, 66.30 चंडौस, 223680, 143892, 64.33 .... वर्जन ... फोटो, जिला स्तरीय अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य चिकित्सा इकाइयों में आभा आईडी बनाने का कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



