ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़-कानुपर हाइवे का निर्माण कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन पर दायर होगा वाद

अलीगढ़-कानुपर हाइवे का निर्माण कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन पर दायर होगा वाद

अलीगढ़-कानुपर हाइवे का निर्माण कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन पर दायर होगा वाद -अलीगढ़...

अलीगढ़-कानुपर हाइवे का निर्माण कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन पर दायर होगा वाद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 11 Nov 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़-कानुपर हाइवे का निर्माण कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन पर दायर होगा वाद

-अलीगढ़ में हाईवे चौड़ा किए जाने के दौरान बिना अनुमति के कर दिया मिट्टी का अवैध खनन

-1.21 लाख घन मीटर मिट्टी का किया उठान, डीएम ने दिए वाद दायर के निर्देश, खनन विभाग ने की थी जांच

कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़। अलीगढ़-कानपुर हाईवे के चौड़ीकरण में जनपद में निर्माण का कार्य कर रही ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी पर वाद दायर होगा। आरोप है कि कंपनी ने बिना अनुमति के ही करीब 1.21 लाख घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन कर डाला। खनन विभाग की जांच में मामला सामने आने के बाद डीएम ने वाद दायर करने के निर्देश दिए हैं।

एनएचएआई ने अलीगढ़ में ब्रिज गोपाल कंस्ट्रेक्शन, एटा में पीएनसी इंफ्राटेक और मैनपुरी में एफ्को को हाईवे निर्माण का अवार्ड पूर्व में किया था। दिल्ली की ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी जिले में पनेठी से लेकर एटा के भदवास सीमा तक हाईवे पर निर्माण कर रही है। इसमें कंपनी को गिट्टी रोड़ी के साथ साधारण मिट्टी की भी जरूरत होती है। हाईवे निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण का भी कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों कंपनी की तरफ से कोल तहसील के तीन गांव में मिट्टी खनन की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। इसमें खुर्रमपुर, सोनोठ गोकुलपुर व नगला लाल शामिल थे। खनन विभाग ने आवेदन के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कराई लेकिन कंपनी ने अनुमति मिलने से पहले ही कंपनी ने खनन शुरू करा दिया। तीन गांव में कुल 1.21 लाख घन मीटर मिट्टी का उठान किया गया। इसमें खुर्रमपुर में 75915 घन मीटर, सोनोठ गोकुलपुर में 32045 घन मीटर व नगला लाला में 13597 घन मीटर मिट्टी का उठान किया गया। शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग ने जांच कराई तो अवैध खनन की शिकायत सही पाई गई। अब डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से खनन विभाग के सहायक भूवैज्ञानिक सतीश कुमार भारती को वाद दायर कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

0-वर्जन

हाईवे निर्माण कर रही दिल्ली की ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अनुमति के बिना ही तीन गांव में करीब 1.21 लाख घन मीटर मिट्टी का खनन किया है। मामले में कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया जा रहा है।

-सतीश भारती, सहायक भूवैज्ञानिक, खनन विभाग

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े