Aligarh News: महिला कल्याण समिति ने मनाया हरियाली महोत्सव
Aligarh News: अलीगढ़ में श्री वार्ष्णेय महिला कल्याण समिति ने हरियाली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीता वस्त्र ने की। सांस्कृतिक मंत्री कुमकुम वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना की। इस दौरान नृत्य और गायन की प्रस्तुतियाँ हुईं और हरियाली तीज मलिका का चयन किया गया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Aligarh News: अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महिला कल्याण समिति ने कंपन बाग स्थित पैलेस में हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक अध्यक्ष संगीता वस्त्र ने शुभारंभ किया। सांस्कृतिक मंत्री कुमकुम वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना की। गणेश वंदना सुनीता पेठा, अध्यक्ष और अंजू वार्ष्णेय ने गाई। सभी ने सावन के गीतों पर प्रस्तुति दी। मल्हार की प्रस्तुति हुई। बच्चियों ने फिल्मी गानों पर भी नृत्य किया। हरियाली तीज मलिका दो चुनी गई। इनमें दीप्ति वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय रहीं। सभी को सुहाग का सामान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, संरक्षक गायत्री वार्ष्णेय, अंजू अनंत, रीना वार्ष्णेय, हेमा, श्वेता वार्ष्णेय, साधना, मंजू, टीईसी उषा वार्ष्णेय, कुमकुम वार्ष्णेय, राधा वार्ष्णेय, स्वदेश, सेवली वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय शामिल रहीं।


