Aligarh News: चारपाई के नीचे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Aligarh News: जट्टारी के गांव देवांका में 80 वर्षीय रीतराम का शव चारपाई के नीचे मिला। स्वजन को उनकी हत्या का शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दो लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय थाना प्रभारी ने मौत के कारणों की जांच का आश्वासन दिया है।

Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव देवांका में रविवार सुबह 80 वर्षीय वृद्ध का शव घर के कमरे में चारपाई के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र के गांव देवांका निवासी रीतराम (80) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह स्वजन ने उनका शव कमरे में चारपाई के नीचे पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक के पुत्र दिनेश ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस न दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध का शव कमरे में चारपाई के नीचे मिला है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


