Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh News53rd Children s Science Exhibition Concludes with Innovation in Sustainable Models
28 छात्रों और शिक्षकों का मॉडल प्रदेश स्तर पर चयन

28 छात्रों और शिक्षकों का मॉडल प्रदेश स्तर पर चयन

संक्षेप:

Aligarh News - - 21 छात्र और सात शिक्षकों का मॉडल किया गया चयनित - प्रदेश स्तरीय

Nov 22, 2025 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के समापन समारोह शनिवार को हो गया। प्रदर्शनी में जूनियर, सीनियर वर्ग में छात्रों और शिक्षकों ने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत विषय पर 28 मॉडलों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर प्रदर्शनी के लिए स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का सही उपयोग एवं नवाचार की आवश्यकता है, जो विद्यार्थी आज पीछे हैं वह मेहनत करके विजयी छात्रों से दौड़कर आगे निकल सकते हैं। निर्णायक सदस्य डॉ जफरुल हसन एवं डॉ पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी छात्र और छात्राएं किताबों से दोस्ती करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही आपका मुकद्दर बना सकती हैं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्व बताते हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। नोडल एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने 53 वीं मण्डल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में कुल 55 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 21 प्रतिभागी छात्र और छात्राएं सहित सात शिक्षक अपने नवाचारी मॉडल राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रस्तुत करेंगे। मॉडलों को प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग स्थिर में यह रहे विजेता चिर स्थाई कृषि उप विषय पर दीक्षा प्रथम, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प उप विषय पर भूमि शर्मा प्रथम, हरित ऊर्जा उपविषय पर प्रज्ञा प्रथम, उभरती हुई प्रौद्योगिकी उपविषय पर अनन्या कौशिक प्रथम, मनोरंजन गणितीय मॉडल उपविषय पर हर्षिता प्रथम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय पर हर्ष शर्मा प्रथम, जल संरक्षण एवं प्रबंधन उपविषय पर वैष्णवी वार्ष्णेय प्रथम रही। जूनियर वर्ग क्रियाशील में चिरस्थाई कृषि उपविषय पर जानवी प्रथम, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प उप विषय पर तनिष्का अग्रवाल प्रथम, हरित ऊर्जा उपविषय पर प्रियांशु नायक प्रथम, उभरती हुई प्रौद्योगिकी उपविषय पर कुमकुम यादव प्रथम, मनोरंजन गणितीय मॉडल उपविषय पर बंदना कुमारी प्रथम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय पर चिराग वार्ष्णेय प्रथम और जल संरक्षण एवं प्रबंधन उपविष्य पर आशीष प्रथम रहे। सात शिक्षकों का मॉडल चयनित सीनियर वर्ग क्रियाशील में चिरस्थाई कृषि उपविषय पर कशिश वार्ष्णेय, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प उप विषय पर पल्लवी सिंह, हरित ऊर्जा अप विषय पर राधिका राठौर, उभरती हुई प्रौद्योगिकी उपविषय पर ग़ुल्फ़िशा, मनोरंजन गणितीय मॉडल उपविषय पर रितिका वार्ष्णेय, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय पर दृष्टि कौशिक, जल संरक्षण एवं प्रबंधन उपविष्य पर कुश वार्ष्णेय प्रथम रहे। शिक्षक वर्ग के चिरस्थाई कृषि में रमेश चंद्र शर्मा ने, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में साधना यादव, हरित ऊर्जा में हर्षी गुप्ता, प्रौद्योगिकी में प्रमोद कुमार पाराशर, मनोरंजन गणितीय मॉडल में प्रियंका अग्रवाल, स्वच्छता में निमिषा जैन और जल संरक्षण में प्रबंधन में मनोज कुमार दीक्षित प्रथम रहे।