ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़घंटी बजी तो 33 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

घंटी बजी तो 33 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

घंटी बजाओघंटी बजी तो 33 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन घंटी बजाओ फोटो- अलीगढ़। केस-1 लॉकडाउन में लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए हिन्दुस्तान संवाददाता ने विभिन्न इलाकों में जाकर...

घंटी बजी तो 33 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sat, 11 Apr 2020 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

केस-1

लॉकडाउन में लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए हिन्दुस्तान संवाददाता ने विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों की परेशानियां जानी। इस दौरान पता चला कि नौरंगाबाद, बिहारी नगर व क्वार्सी के कई इलाकों में लोगों को राशन की समस्या आ रही है। इसके बाद प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद सीए अवन कुमार की सहायता से प्रशासन ने इन इलाकों में 33 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

केस-2

जरूरतमंद को मिला राशननगला मसानी इलाके में जब हिन्दुस्तान की टीम पहुंची तो इलाके की राजू व कमलेश ने बतया कि उनके घर में राशन नहीं है। लॉकडाउन के कारण वह लोगों के घर काम करने भी नहीं जा पा रही हैं। इसलिए आय का कोई साधन भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। जिसके बाद उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अतुल कुमार गुप्ता व शिव कुमार भोला की ओर से उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया।

केस-3

एक फोन पर पहुंचे समाजसेवी लॉकडाउन के कारण लोगों का रोजगार बंद हो गया है। ऐसे में कई लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन, प्रशासन और समाजसेवियों की ओर से गरीबों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को भी हिन्दुस्तान टीम बुद्ध बिहार नगर पहुंची। यहां महिला सरला ने बताया कि उनके घर में राशन नहीं है। ऐसे में समाजसेवी सोनू एक फोन पर पहुंचे और महिला को राशन प्रदान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें