Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh News29-Year-Old Man Dies After Falling from 8th Floor in Noida Supertech North Eye Society
नोएडा में अलीगढ़ का युवक आठवीं मंजिल से गिरा, मौत

नोएडा में अलीगढ़ का युवक आठवीं मंजिल से गिरा, मौत

संक्षेप:

Aligarh News - नोएडा के सुपरटेक नॉर्थ आई सोसाइटी में रविवार सुबह 29 वर्षीय शुभम कुमार की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह डेटिंग ऐप से मिले दोस्तों से मिलने आया था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की...

Oct 27, 2025 10:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक नॉर्थ आई सोसाइटी में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आठवीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरकर 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह डेटिंग ऐप के जरिये मिले दोस्तों से मिलने सोसाइटी में पहुंचा था। पुलिस ने फ्लैट में मिले दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी 29 वर्षीय शुभम कुमार की दोस्ती डेटिंग ऐप के माध्यम से कुछ लोगों से हुई। ऑनलाइन मीटिंग के दौरान सात से आठ युवकों ने थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक नॉर्थ आई सोसाइटी के फ्लैट में मिलने की योजना बनाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को सभी फ्लैट पर पहुंचे। फ्लैट एक महिला के नाम पर है। इसे वह किराये पर देती है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शुभम कुमार आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने के कारण शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। फ्लैट में रुके पांच से छह युवक रात में ही निकल गए थे। दो बचे थे, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के दोस्त जहां घटना को महज आत्महत्या और लापरवाही बता रहे हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। कुछ ही घंटे में वे नोएडा पहुंच गए। अभी तक परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक और फ्लैट मौजूद साथियों का संपर्क डेटिंग ऐप के माध्यम से हुआ था। ऐप के माध्यम से ही कई अन्य लोग भी जुड़े थे, जो फ्लैट पर पहुंचे थे। किराये पर लिए फ्लैट में रात को जुटे थे युवक मामले की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ से यह जानकारी मिली है कि जितने लोग फ्लैट में रात में मौजूद थे, सभी की जान-पहचान ऑनलाइन हुई थी। एक-दो ही युवक ऐसे थे, जो पहले मिल चुके थे। फ्लैट से जो लोग रात में निकल गए थे, पुलिस अब उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। युवक सोसाइटी में कब आए और कब बाहर निकले, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार ने दोस्तों पर आरोप लगाए परिजनों के मुताबिक शुभम एक मेडिकल कंपनी में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता था। फ्लैट पर जो युवक मिले थे, उनमें दो के नाम तुषार और समर हैं। शुभम की दोनों से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। परिजनों ने दोस्तों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।