Aligarh News: सैफपुर में विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
Aligarh News: अतरौली के सैफपुर गांव में 23 वर्षीय युवक अवधेश कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। युवक का विवाद एक ग्रामीण से हुआ, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के पाली मुकीमपुर थाना के गांव सैफपुर में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक अवधेश कुमार की मौत हो गई। मृतक मुंशीलाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि अवधेश शुक्रवार शाम खेत से घर लौटा था। इसके कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक नौबत आ गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने अवधेश का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना से बुरी तरह टूट चुके अवधेश ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तुरंत अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अवधेश
की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके भाई कृष्ण गोपाल चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


