Aligarh News: एचपी गैस गोदाम से 210 सिलेंडर हुए चोरी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: n नकब लगाकर दिया घटना को अंजाम n न सीसीटीवी कैमरे और न ही चौकीदार अतरौली, संवाददाता।

Aligarh News: एचपी गैस गोदाम से 210 सिलेंडर हुए चोरी

Aligarh News: n नकब लगाकर दिया घटना को अंजाम n न सीसीटीवी कैमरे और न ही चौकीदार

घटना का विवरण

अतरौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीसनपुर वाहनपुर स्थित एचपी गैस गोदाम से शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने करीब 210 गैस सिलेंडर चुरा लिए। गोदाम पर एजेंसी संचालकों की लापरवाही सामने आयी है इतनी बड़ी एजेंसी चलाने के बाद भी सुरक्षा के नाम पर कोई चौकीदार तक नहीं है न ही सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। चोरों ने इसका पूरा लाभ उठाते हुए चोरी की घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। चोरों ने गोदाम की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और नीचे लगे वेंटिलेटर को काटकर बिना किसी भय के सिलेंडरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया。

सूचना और पुलिस कार्रवाई

गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचकर यह घटना देखी। उन्होंने तुरंत एजेंसी मालिक मोहम्मद आमिर निवासी अतरौली को सूचना दी।

आमिर ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे नियमित रूप से गोदाम बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। अगली सुबह गोदाम खोलने पर पता चला कि 19 किलो, 14 किलो और 5 किलो वाले कुल 210 सिलेंडर गायब हैं।

पुलिस की जांच

गोदाम में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही रात में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

सूचना मिलते ही पाली मुकीमपुर पुलिस और क्षेत्राधिकारी छर्रा अविनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया। अब पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है। साथ ही संदिग्ध चोरों के यहां पर सिलेंडरों की खोजबीन कर रही है।

सीओ छर्रा अविनेश कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सबसे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह चोरी की घटना कहाँ हुई?
यह चोरी की घटना गांव पाली मुकीमपुर के बीसनपुर वाहनपुर स्थित एचपी गैस गोदाम में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।