विषाक्त के सेवन से युवती मौत, परिजन हुए फरार
Aligarh News - विजयगढ़ के एक गांव में 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई, लेकिन परिजन फरार हो गए। युवती का प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है।

विजयगढ़, संवाददाता। कस्बा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की संदिग्ध हालातों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कस्बा विजयगढ़ के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान किसी ने 112 नं. पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवती के भाई व पिता समेत परिजन फरार हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार आशंका है कि युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद युवक व उसके परिजन भी फरार हो गए। पुलिस ने मृतका की भाभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है, सूचना मिली थी। पुलिस गई तब तक उसकी क्रिया कर दी गई। लड़की व लड़का वाले दोनों ही घर पर ताला लगा मिला। तहरीर आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


