Aligarh News: जिम से लौट रहे छात्र की तबीयत बिगड़ी, मौत
Aligarh News: चंडौस के टीचर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय विनय कुमार की जिम से लौटते समय अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। वह हैम विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का छात्र था। स्थानीय डॉक्टर के पास लेजाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

Aligarh News: चंडौस। रामपुर रोड स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय विनय कुमार की शनिवार शाम जिम से घर लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विनय हैम विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कसेरू रोड़ स्थित जिम से व्यायाम कर लौटते समय जहराना रोड के पास वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार शुरू होने के महज 15 मिनट बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


