मोबाइल की किस्त जमा न करने पर की खुदखुशी
Aligarh News - गांव बीलपुरा के 17 वर्षीय करन कुमार उर्फ कान्हा ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। वह अलीगढ़ में नौकरी कर रहा था और मोबाइल की किस्त जमा नहीं कर पाने के तनाव में था। उसने घर के कमरे में पंखे के कुंदे पर फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दादाें, संवाददाता। थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीलपुरा निवासी 17 वर्षीय करनकुमार उर्फ कान्हा पुत्र मुकेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार को सुबह के समय घर के कमरे में पंखे के कुंदे पर लटक कर की खुदकुशी सूचना पर पहुंची थाना पाली मुकीमपुर पुलिस ने युवक के शव काे कुंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। मृतक करन कुमार उर्फ कान्हा के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया 17 वर्षीय करन कुमार कुछ दिन पूर्व से अलीगढ़ शहर में एक परचूनी की दुकान पर नौकरी करता था। वही नौकरी के दौरान अलीगढ़ से ही एक मोबाइल फाइनेंस से खरीद लिया, जिसकी किस्त जमा करनी थी।
लेकिन तनख्वाह न मिलने पर मोबाइल की किस्त जमा नही हाे पाई थी। उधर फाइनेंस कंपनी वाले बार-बार उसके पास किस्त जमा करने के लिये फोन कर रहे थे। जिसकी टेंशन से व हगांव बीलपुरा में गुरुवार सुबह आया था। आने के बाद अपनी मां से मिला। इसके बाद घर के कमरे में चला गया वहीं छत में पंखे के कुंदे पर दुपट्टे का फंदाडाल फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। काफी देर बाद पता चलने पर उसकी मौत की सूचना थाना पुलिस पाली मुकीमपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पाली मुकीमपुर रविचंद्रावल व पुलिसबल के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करन कुमार उर्फ कान्हा की मृत्यु के बाद परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक करनकुमार ने अपने पीछे रोते विलखते अपने मां-बाप व अपने से छोटे दो भाई व एक बहन को छोड़ा है। युवक की खुदकुशी करने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत्यु का सही तथ्य जानने के विषय में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -रवि चंद्रावल, इंस्पेक्टर पाली मुकीमपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




