Aligarh News: 11 साल का स्कूली छात्र लापता

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News: अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय हर्षित रविवार शाम घर से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह राजविहार कॉलोनी का निवासी और कक्षा पांचवीं का छात्र है। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम लगाई है।

Aligarh News: 11 साल का स्कूली छात्र लापता

Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित पीएसी के पास से स्कूली छात्र लापता हो गया। वह घर से घूमने निकला था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।राजविहार कालोनी निवासी रविन्द्र कुमार का 11 वर्षीय बेटा हर्षित इलाके के ही एक स्कूल से कक्षा पांचवी की पढ़ाई कर रहा है। रोजाना की तरह रविवार की शाम वह घर से घूमने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी।

परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: 11 साल का स्कूली छात्र लापता