धारा 144 के उल्लंघन में चार अभियुक्ताें को भेजा जेल

Jan 25, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - धारा 144 के उल्लंघन में चार अभियुक्ताें को भेजा जेल n 100 अज्ञात 12 नाम दर्ज

धारा 144 के उल्लंघन में चार अभियुक्ताें को भेजा जेल

n 100 अज्ञात 12 नाम दर्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज दादाें, संवाददाता। थाना दादाें में तैनात दरोगा सचिन कुमार की ओर से 100 अज्ञात 12 लोग नाम दर्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने बताया। मुखबिर खास ने बताया कि बीते 18 नम्बर को देवेन्द्र यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम नगरिया सिंहानी थाना दादों ने जेल से अपनी रिहाई के बाद एक हर्ष जुलुस आलमपुर चौराहे से लेकर अपने घर ग्राम नगरिया सिहानी थाना दादों जनपद अलीगढ तक निकाला था। जिसकी विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। मुखबिर द्वारा उक्त जुलुस की विडियों उपलब्ध करायी और चलाया गया।

इसके बाद मुझ उ.नि. द्वारा उपलब्ध करायी गयी जुलुस की विडियो की सत्यता की जानकारी की गयी तो कुछ लोगों ने भलाई बुराई के कारण नाम पता न बताने की शर्त पर जुलूस की विडियो का सही होना बताया गया तथा जुलूस की विडियो में दिख रहे लोगों के नाम देवेन्द्र पुत्र जयवीर सिंह, नीरेश पुत्र छोटेलाल, हरिशंकर पुत्र राधेश्याम, हरिकिशन पुत्र श्यामलाल समस्त निवासीगण ग्राम नगरिया सिहानी थाना दादों व डीलर अजयपाल पुत्र तोताराम, सत्यपाल पुत्र डूंगर सिंह, शिवकुमार पुत्र राजवीर सिंह, सुबोध पुत्र नामालूम समस्त निवासीगण नगला मुण्डा, थाना दादों व महेश पुत्र भूरेराम निवासी ग्राम नगला लाले रवि पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम नगरिया जाहर, व हिरदेश पुत्र नामालूम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना पाली तथा लगभग 100 व्यक्ति अज्ञात बताया गया। जुलूस के विडियो में दिख रहे चार पहिया वाहनों में से दो वाहनों के है। चूकि जुलुस बीते 18 नम्वर को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अलीगढ द्वारा जारी आदेश अन्तर्गत धारा 163 बीएनएसएस पत्रांक 9670/एसटी दिनांकित 26/01/2025 में जनपद अलीगढ के ग्रामीण क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बीते 26 सितम्वर से 26 नम्वर तक जनपद अलीगढ क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 (4) लागू की गयी थी जिसका उक्त जुलुस में सम्मिलित लोगों द्वारा उलंघन्न किया गया। इसी प्रकरण में थाना दादाें प्रभारी निरीक्षक सरिता द्विवेदी ने बीते शुक्रवार काे धारा 223 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नाम दर्ज चार अभियुक्त टीटू पुत्र जयवीर व अरविंद पुत्र राजवीर व सन्ताेश पुत्र कितावसिह व सत्यप्रकाश पुत्र लज्जाराम निवासीगण नगरिया सिहानी काे गिरफ्तार कर शान्ति भंग मे जेल भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh News100 Unknown Individuals and 12 Named Accused in Legal Case Over Procession Violation in Aligarh
;;
;