रिक्रूट आरक्षियों की हुई 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा

Mar 02, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - छेरत पुलिस लाइन से एसएसपी नीरज जादौन ने किया दौड़ का शुभारंभ, रिजर्व पुलिस लाइन पर संपन्न हुई दौड़, रिक्रूट आरक्षियों में दिखा उत्साह

रिक्रूट आरक्षियों की हुई 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में प्रशिक्षणधीन रिक्रूट आरक्षियों के लिए रविवार को 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा का आयोजन किया गया। करीब एक घंटे की दौड़ के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एसएसपी नीरज जादौन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे छेरत पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कहा कि शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक दृढ़ता व अनुशासन पुलिस सेवा की मूल आधारशिला हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को पूर्ण उत्साह, निष्पक्षता व समर्पण के साथ परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कंट्री दौड़ पुलिस लाइन अलीगढ़ पर आकर संपन्न हुई। इसमें 583 आरक्षियों ने भाग लिया।

एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। दौड़ परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया। इस दौरान एसपी यातायात प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक व सीओ प्रथम मंयक पाठक, एएसपी सम्यक चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।