Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Milkcakes distributed on Diwali contain mould; FDA seizes samples from Vikas Sweets
दीपावली पर बांटे गए मिल्ककेक में फफूंद, एफडीए ने विकास स्वीट्स से भरे नमूने

दीपावली पर बांटे गए मिल्ककेक में फफूंद, एफडीए ने विकास स्वीट्स से भरे नमूने

संक्षेप:

शहर की प्रमुख मिष्ठान फर्म विकास स्वीट्स के यहां गुरूवार को एफडीए की टीम ने मिठाईयों के नमूने भरे। कार्रवाई एडीएम प्रशासन द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों को बांटी जाने वाली मिठाई में फफूंद लगे होने की शिकायत मिलने के बाद की गई।

Oct 23, 2025 06:09 pm ISTSunil Kumar हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एफडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया कि एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने 18 अक्टूबर को सेन्टर प्वाइंट स्थित विकास स्वीट्स से मिल्ककेक मिठाई मंगाई थी। यह मिठाई विभागीय कर्मचारियों को बांटी गई। दो दिन बाद दीपावली पर जब स्टाफ ने मिठाई के डिब्बे खोले, तो उन्हें मिठाई में फफूंद लगी मिली। त्योहार के कारण कर्मचारियों ने तत्काल कोई शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में यह बात एडीएम प्रशासन के संज्ञान में आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडीएम प्रशासन ने कर्मचारियों को बांटे गए सभी डिब्बों की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि लगभग सभी मिठाई में फफूंद लगी हुई थी। सहायक आयुक्त द्वितीय ने बताया कि मिठाई के सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

मिठाई में फफूंद लगने का मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने कहा कि जब अफसरों की मिठाई में फफूंद लगी निकल रही है तो आम ग्राहक का क्या होगा।

36 घंटे तक की होती है मियाद

विकास स्वीट्स के नकुल वढ़ेरा ने बताया कि खोवे से बने मिल्ककेक, बर्फी आदि की मियाद 36 घंटे होती है। यह चेतावनी हमारे शोरूम व डिब्बों के पीछे भी अंकित है। जिस मिल्ककेक में फफूंद लगी निकली है, वह सात दिन पहले बेची गई है। अब जो भी है, विभाग की जांच में सहयोग किया जा रहा है।

Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।