Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Hindustan Dandiya Masti: Aligarh dances to the songs of Ruchika Jangid
हिन्दुस्तान डांडिया उत्सव: रुचिका जांगिड़ के गीतों पर थिरका अलीगढ़

हिन्दुस्तान डांडिया उत्सव: रुचिका जांगिड़ के गीतों पर थिरका अलीगढ़

संक्षेप:

अलीगढ़ की रात रविवार को रंगीन और यादगार बन गई, जब मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हिन्दुस्तान डांडिया मस्ती-2025 का भव्य आयोजन हुआ। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, रोशनी, रंग और संगीत के संग डांडिया की थाप गूंजती रही।

Sep 29, 2025 02:47 am ISTSunil Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अलीगढ़ की रात रविवार को रंगीन और यादगार बन गई, जब मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हिन्दुस्तान डांडिया मस्ती-2025 का भव्य आयोजन हुआ। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, रोशनी, रंग और संगीत के संग डांडिया की थाप गूंजती रही। मंच पर जब हरियाणवी स्टार सिंगर रुचिका जांगिड़ ने अपनी जादुई आवाज़ से सुर छेड़े, तो महिलाएं, बच्चे और युवक-युवतियां झूम उठे। हर गीत के साथ तालियां और सीटियों की गूंज ने पूरे पंडाल को उत्सव के रंगों में रंग दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुक्ता राजा, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज जादौन की पत्नी प्रतीक्षा जादौन, एकत्व स्मार्ट सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डिंकल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, देव अग्रवाल, कोनार्क ग्रुप के एमडी अनमोल रतन वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। रुचिका जांगिड़ ने जैसे ही अपने सुपरहिट गाने “मेरा बलमा बड़ा सयाना, ठंडा-ठंडा कोका-कोला लायो” गाया, पूरा पंडाल झूम उठा। इसके बाद “गाड़ी में बैठ जा, चलें घूमने हरियाणा” और “तेरी आंखों का जादू सर चढ़कर बोले” गाते ही लोग नाचने के लिए मजबूर हो गए। इसके बाद रुचिका ने “लूट लिया हरियाणा”, “देखूं तुझे रोज मैं सपनों में” और “तू चीज लाजवाब” जैसे गानों से कार्यक्रम को गरमाए रखा। जब उन्होंने भक्ति और मस्ती के संगम वाले गाने “राधे-राधे बोलना पड़ेगा” पर सुर लगाया तो पूरा माहौल भक्ति रस और उल्लास से भर गया। फिर एक के बाद एक “सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरो वाली”, “छोटे-छोटे पैरों से डोली सजाई रे”, “दिल की गली में सजनी” और “नाच-नाच के रात गुजारी” गाकर रुचिका ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्टेज पर उनकी एनर्जी और फैन-फॉलोइंग देखकर साफ था कि अलीगढ़ उनके सुरों का कायल हो चुका है। देर रात तक डांडिया की थाप और रुचिका के गानों पर लोग झूमते रहे। हर गीत पर तालियों और हूटिंग की आवाजें गूंजती रही। नन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस आयोजन का हिस्सा बने और धर्मपुर कोर्टयार्ड देर रात तक रंगीनियों से सराबोर रहा। संचालन कल्पना जादौन ने किया।

यह रहे मौजूद

सब रजिस्ट्रार कार्तिकेय गुप्ता, ओजोन सिटी जीएम शैलेन्द्र चौधरी, अमित चौधरी, सांगवान सिटी से नरेन्द्र सांगवान, अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से विवेक बगाई, अशोक हॉलमार्क, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल अनिल सिंधी, उद्योग व्यापार मंडल से भूपेन्द्र वार्ष्णेय, सतीश माहेश्वरी, श्रीकृष्ण गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, धुर्वेश वार्ष्णेय, सचिन गुप्ता, अंशुमन आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।