Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Father and son die in car accident in Aligarh's Chandaus, mother's condition critical
अलीगढ़ के चंडौस में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

अलीगढ़ के चंडौस में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

संक्षेप:

त्योहारी सीजन पर घर लौट रही भारी भीड़ के चलते पिछले दो दिन में हादसों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर अलीगढ़ के कस्बा चंडौस में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र और मां को टक्कर मार दी। जिसमें में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

Oct 24, 2025 06:48 pm ISTSunil Kumar हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम के समीप गुरुवार को एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाइक पर सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई वही मां की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव जहराना निवासी अभिषेक उम्र 21 वर्ष गुरुवार को बाइक द्वारा अपने माता पिता को लेने के लिए गोमत गया हुआ था। लौटते समय गांव नगला पदम के समीप पुलिया पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । बाइक चला रहे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई वही पिता संतोष सिंह उम्र 47 वर्ष और मां राजकुमारी देवी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाने के दौरान संतोष सिंह ने भी दम तोड़ दिया वही राजकुमारी देवी का अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग़ौरतलब है कि संतोष सिंह और राजकुमारी देवी बल्लभगढ़ दौज खिलाने के लिए गए हुए थे। गुरुवार को बेटा अभिषेक बाइक द्वारा अपने माता पिता को गोमत से लेकर चण्डौस की तरह लौट रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात कार बाइक को रौंद कर भाग गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया । सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल चण्डौस रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।