Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Attack on communicable diseases, awareness stickers will now reach every home
संचारी रोगों पर वार, अब घर-घर पहुंचेंगे जागरूकता के स्टीकर

संचारी रोगों पर वार, अब घर-घर पहुंचेंगे जागरूकता के स्टीकर

संक्षेप:

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान की कमान संभाल ली है। अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर और स्टीकर तैयार कर लिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय में स्टीकर पहुंच चुके हैं जिन्हें जल्द ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर लगवाएंगे।

Oct 09, 2025 01:18 pm ISTSunil Kumar हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान की कमान संभाल ली है। अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर और स्टीकर तैयार कर लिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय में स्टीकर पहुंच चुके हैं जिन्हें जल्द ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर लगवाएंगे। इन स्टीकरों में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव और बीमारियों के लक्षणों से संबंधित जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि जागरूकता ही संक्रमण की रोकथाम का सबसे प्रभावी हथियार है। पोस्टर व बैनर भी सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांवों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बीमारियां फैलने से पहले ही सतर्कता बरती जाए और जनमानस को बचाव के लिए तैयार किया जा सके, इसी लक्ष्य को लेकर विभाग चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।