
50 करोड़ के इनडोर स्टेडियम की थर्ड पार्टी करेगी देखरेख
नौरंगीलाल में स्पोस्टर्स कांप्लेक्स बनकर हो रहा है तैयार,स्मार्ट सिटी से उच्चस्तरीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा,रखरखाव, मेंटीनेंस की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को लीज पर दी जाएगी,एक ही छत के नीचे बस्केटबॉल, बैडमिंनटन, स्वीमिंग, योगा, जिम की मिलेगी सुविधा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की देखरेख थर्ड पार्टी करेगी। लगभग 50 करोड़ की लागत से छह हजार स्कवायर मीटर एरिया में बनाये जा रहे इनडोर स्टेडियम निर्माण का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है।
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 39वीं बोर्ड बैठक बीते दिनों कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में सम्पन्न हुई थी। बोर्ड बैठक में डीएम संजीव रंजन एवं सीईओ/नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सहित बोर्ड के सदस्य ने इस इनडोर गेम्स स्टेडियम के रखरखाव मेंटेनेंस और सुख सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को इसके संचालन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया था। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नौरंगीलाल इंटर कॉलेज परिसर, में विकसित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन, अनुरक्षण एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की योग्य एजेंसियों से ई-निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। यह निविदा क्वालिटी कम कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन प्रक्रिया के अंतर्गत आमंत्रित की गई है। निविदा के अनुसार चयनित एजेंसी को 20 वर्ष की अवधि के लिए संचालन अनुरक्षण, सुरक्षा प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रबंधन का दायित्व सौंपा जाएगा। जिसे आगे पांच वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकेगा।
चयनित एजेंसी को खेल परिसर की सभी सुविधाओं का दैनिक संचालन सुनिश्चित करना होगा। जिसमें सफाई व्यवस्था उपकरणों का रखरखाव, सुरक्षा प्रबंधन, खेल गतिविधियों का संचालन, प्रबंधन व नागरिकों के लिए स्वास्थ्य व खेलकूद से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। इसके अतिरिक्त एजेंसी को परिसर की सुरक्षा हेतु 24x7 सीसीटीवी निगरानी प्रवेश-निकास नियंत्रण अग्निशमन प्रबंधन और नियमित ऑडिट एवं निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही साथ खेल परिसर के रखरखाव में सभी प्रकार की यांत्रिक विद्युत एचवीएसी स्वच्छता तथा अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं की जिम्मेदारी पूर्णतः एजेंसी की होगी। किसी भी क्षतिग्रस्त उपकरण के प्रतिस्थापन या मरम्मत का व्यय भी स्वयं एजेंसी वहन करेगा।

लेखक के बारे में
Sunil Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




