होली मिलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, बनाया बंधक, लूट ले गए जेवरात और रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के अलीगढ़ में होली मिलने के बहाने कारोबारी के घर में बदमाश घुस आए। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए।

होली मिलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, बनाया बंधक, लूट ले गए जेवरात और रुपये

यूपी के अलीगढ़ में देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग इलाके में होली पर बुधवार को चार बदमाश होली मिलने के बहाने एक स्क्रैप कारोबारी के घर में घुस गए। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। चारों आरोपियों के चेहरों पर रंग लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाद इलाके में हाथरस वाला पेंज निवासी विनोद कुमार व उनकी पत्नी बुधवार दोपहर को अपने घर पर थे। तभी किसी ने गेट खटखटाया। कहा कि होली मिलने आए हैं। विनोद गेट पर पहुंचे, तभी आरोपी धक्का मारते हुए अंदर घुस आया। उसके पीछे तीन और लोग घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने तमंचा व चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कारोबारी से हाथापाई भी की। इसके बाद उन्हें कमरे में बंधक बनाकर पूरे घर को खंगालने लगे। अलमारी में रखे रुपये, जेवरात, कारोबारी की पत्नी के कंगन, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। जानकारी पर एसपी व सीओ प्रथम मयंक पाठक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें चारों आरोपी गली में आते हुए नजर आ रहे हैं। इनके चेहरे पर रंग लगा हुआ है। पुलिस इनकी पहचान कराने में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक व सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि घुड़ियाबाग क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में घुसकर लूट करने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला है कि चार व्यक्ति होली पर मिलने के बहाने घर में घुसे और आभूषण व रुपये लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।