डबल सब्सिडी देकर OTT पर गांजागंज बनवाएंगे अखिलेश, बोले- अतीक जैसे ताकतवर हर दल में

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

धुरंधर- 2 फिल्म पर जारी सियासी घमासान के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अतीक जैसा ताकतवर हर दल में रहता है। सपा सरकार आएगी तो डबल सब्सिडी देकर ओटीटी पर गांजागंज बनवाएंगे।  

डबल सब्सिडी देकर OTT पर गांजागंज बनवाएंगे अखिलेश, बोले- अतीक जैसे ताकतवर हर दल में

धुरंधर- 2 फिल्म जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म में अतीक अहमद के किरदार को लेकर सियासी रण छिड़ गया है। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि जब अतीक अहमद दुनिया में नहीं है। तो आप क्यों फिल्म बना रहे हैं। क्यों निगेटिविटी फैलाना चाहते हैं। बीजेपी के जो साथी हैं उनके साथ अतीक नहीं था। जो ताकतवर रहता है, वो हर दल में रहता है। बीजेपी के नेताओं के साथ भी था। भाजपा ने तो ब्राह्मणों पर भी फिल्म बनवाई, मैं तो नाम भी नहीं सकता है। पंडित को पेपर में भी ले आए। लेकिन देखिएगा जल्द ओटीटी पर गांजागंज फिल्म भी बनेगी। अगर नहीं बनी तो जब सपा की सरकार आएगी, तो जबल सब्सिडी देकर ओटीटी पर हम गांजागंज बनवाएंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री धुरंधरों के धुरंधर हैं। धुरंधर जैसी फिल्मों में सरकार के लोग मदद करते हैं। जो हमें सुनने में आया है। ऐसी फिल्में बीजेपी के सांप्रदायिक एजेंडे और मुद्दों को हाईलाइट करती है। जो झूठी कहानियां बनाकर लाते हैं। फिल्म देखने वाले सोचते होंगे सही है। आप एक लाइन चला देते हैं, फिल्म के सभी पात्र काल्पनिक हैं। आपका काम पूरा हो गया। वहीं मेरठ मं पुलिसवालों को धुरंधर फिल्म दिखाए जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा लखनऊ जाम में फंसा हुआ है, पेट्रोल पंप के बाहर लाइनें लगी हैं। लेकिन आप पुलिसवालों को धुरंधर दिखा रहे हैं। पुलिस का काम जाम रोकना है, झगड़ा रोकना और ट्रैफिक सही से चले इसकी जिम्मेदारी है। आप क्या संदेश देना चाहते हैं।

Voice of UP

अखिलेश ने कहा कि हमें फिल्म धुरंधर से नाराजगी नहीं है। बीजेपी के लोगों ने एक और फिल्म पंडित जी पर बनाई थी। हम तो नाम भी नहीं ले सकते हैं। अपमान नहीं कर सकते हैं। बीजेपी वाले अपमान कराते हैं बताइए क्या फिल्म बनी थी। लेकिन एक फिल्म ऐसी थी, जो रिलीज होने से पहले फ्लॉप हो गई थी।

आपको बता दें यूपी के कुख्यात गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म धुरंधर 2 है। दर्शकों को लग रहा है कि इस फिल्म में माफिया अतीक अहमद की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया है। हालांकि फिल्म में नाम अतीक नहीं आतिफ अहमद दिखाया गया है। इस फिल्म में आतिफ अहमद का अहम किरदार है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतिफ अहमद जेल में रहते हुए भी अपना पूरा नेटवर्क चलाते है। कैसे कथित नकली नोट का नेटवर्क, आतंक से जुड़े रिश्ते और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन उनकी ताकत की असल वजह थी?

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।