अखिलेश की सोच बाबरवादी, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ की पोस्ट पर बरसे ब्रजेश पाठक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ की पोस्ट पर उप मुख्यंत्री ब्रजेश पाठक का बयान आया है। ब्रजेश पाठक अखिलेश यादव पर खूब बरसे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सोच बाबरवादी है।

अखिलेश की सोच बाबरवादी, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ की पोस्ट पर बरसे ब्रजेश पाठक

Akhilesh Yadav-Brajesh Pathak News: अयोध्या श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। अखिलेश यादव की सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी अखिलेश के कोई शब्द नहीं निकले। जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी सपा मुखिया शांत रहे। अखिलेश यादव को हो क्या गया है।

हमलावर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी अखिलेश ने कोई स्वागत नहीं किया। अखिलेश श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं।सपा प्रमुख अखिलेश माता शबरी और भगवान जटायू की चर्चा कभी नहीं करेंगे। भारत दुनिया में सनातन संस्कृति में वाहक राष्ट्र है। सपा मुखिया महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य को भी भूल गए हैं। सपा मुखिया अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी। अखिलेश यादव के झूठ का नेरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।

अखिलेश ने पोस्ट में कहा कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सफाई

अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद इस लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं। ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है। वही कार्य आजकल हो रहा है। अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।