नई चीजें होंगे से पुरानी चीजें भूल जाएंगे क्या? राम मंदिर CEO की नियुक्ति के बीच अखिलेश का तंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम मंदिर के पहले सीईओ की नियुक्ति के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नई चीजों के आने से हम पुरानी चीजें भूल जाएंगे क्या? अखिलेश ने कहा कि हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो राम धन के साथ हुआ। आपने सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया।

akhilesh yadav taunts amid the appointment of ram temple ceo
राम मंदिर CEO की नियुक्ति के बीच अखिलेश का तंज

राम मंदिर के संचालन लिए पहले सीईओ की नियुक्ति के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर चढ़ावा चोरी को लेकर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि नई चीजों के आने से हम पुरानी चीजें भूल जाएंगे क्या? अखिलेश ने कहा कि हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो राम धन के साथ हुआ। चंदा जिस तरह से वहां से गायब हुआ या चढ़ावे के साथ जो चोरी हुई। आपने सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया। यदि बड़े लोगों को क्लीन चिट दी है तो उनको क्यों जेल भेजा। उन्हें भी बाहर कर दें।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में राम धन की डकैती नहीं पड़ेगी। अयोध्या के विकास के दावों पर सवाल उठाते अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या शहर का विकास वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में होना चाहिए था। दुनिया देखती कि कोई शहर बना है लेकिन भाजपा का स्वार्थ है कि जमीनों का घोटाला हो गया। प्रभु श्रीराम की जनता को सही मुआवजा नहीं दिया गया। उसका परिणाम यह हुआ कि ये लोग अयोध्या से चुनाव हार गए।

राम मंदिर में संयुक्त कार्यकारी अधिकारी की भी होगी नियुक्ति

राम मंदिर में पहले और नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र की नियुक्ति की घोषणा हो गयी है। निकट भविष्य में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) की भी तैनाती की जाएगी। यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के नये महासचिव नियुक्त हुए महंत गोविंद देव गिरि ने अपने पहले वक्तव्य में मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि सर्च कमेटी ने अथक परिश्रम के साथ पारदर्शी प्रक्रिया से डिप्टी सीईओ के नाम चयन की समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार डिप्टी सीईओ का चयन उपलब्ध कराए गये पैनल से हो जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट के प्रवक्ता के लिए जिस उपयुक्त नाम की तलाश है, वह अभी पूरी नहीं हुई है। इसके कारण प्रवक्ता का चयन स्थगित रखा गया है। जैसे ही उपयुक्त नाम की तलाश पूरी होगी वैसे घोषणा कर दी जाएगी। नये महासचिव श्री गिरि ने ट्रस्ट के तीन नये ट्रस्टियों का स्वागत करते हुए सर्च कमेटी के सदस्यों जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी व वैज्ञानिक एवं उद्योगपति सुरेश हावड़े के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त ट्रस्टी डा. निर्मला यादव को लेकर कहा कि ट्रस्ट में आदिशक्ति के रूप में उनके पदार्पण से परिपूर्णता आ गयी है। उन्होंने कहा कि हमें बना बनाया मंदिर सेवा के लिए मिला है। हमारा मुख्य लक्ष्य अयोध्या को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बनाना है। इसके लिए राम मंदिर के वातावरण व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाना होगा और राम मंदिर की सेवा पद्धति को अनुकरणीय बनाना होगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपुरानी चीजें भूल जाएंगे क्या? राम मंदिर CEO की नियुक्ति के बीच अखिलेश का तंज