Hindi NewsUP NewsAkhilesh Yadav stands with those who imposed Emergency Deputy CM Brajesh Pathak targeted Congress along with SP
इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश ने सपा के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश ने सपा के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना

संक्षेप:

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा हमेशा से लोकतंत्र के विरोध में रही है। सपा आज आपातकाल थोपकर लोकतंत्र कुचलने वाली कांग्रेस के साथ सत्ता पाने की लालच में खड़ी है।

Oct 11, 2025 08:31 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा हमेशा से लोकतंत्र के विरोध में रही है। सपा आज आपातकाल थोपकर लोकतंत्र कुचलने वाली कांग्रेस के साथ सत्ता पाने की लालच में खड़ी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस कांग्रेस के साथ मंच साझा कर रहे हैं, उसी कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण जैसे लोकतंत्र के प्रहरी को जेल में डाला था। एक तरफ आप जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं, दूसरी तरफ उन्हीं को जेल भेजने वालों से गठबंधन करते हैं, यह राजनीतिक पाखंड है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को लोकतंत्र या संविधान से कोई लेना-देना नहीं, उनका मकसद केवल सुर्खियां बटोरना और सत्ता की कुर्सी पर बैठना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति परिवारवाद और स्वार्थवाद पर आधारित है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है, जो डा. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुरूप काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती भाजपा पूरे देश और दुनिया में मना रही है, क्योंकि इमरजेंसी के दौरान सबसे अधिक जनसंघ और आरएसएस के कार्यकर्ता जेलों में बंद किए गए थे। वहीं कई समाजवादी भी जेल भेजे गए थे, लेकिन सपा आज उनका त्याग भुलाकर कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता की सौदेबाजी कर रही है। भाजपा जनता की सेवा और संविधान की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |