Hindi NewsUP Newsakhilesh yadav said he will fulfill his resolve amid the ram temple flag hoisting ceremony and hinted this
राम मंदिर ध्वजारोहण के बीच अखिलेश यादव बोले- पूर्ण करेंगे संकल्प, इशारों में दिए संकेत

राम मंदिर ध्वजारोहण के बीच अखिलेश यादव बोले- पूर्ण करेंगे संकल्प, इशारों में दिए संकेत

संक्षेप:

अयोध्या में पिछले साल हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और अब ध्वजारोहण समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत भी होती रही। राम मंदिर में दर्शन के लिए अब तक न जाने को लेकर भाजपा नेता सपा प्रमुख पर सवाल उठाते रहते हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा।

Nov 25, 2025 01:18 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धर्मध्वजा फहरा दी। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया जिसकी सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट में इटावा में बन रहे श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में अन्य मंदिरों के दर्शन और संकल्प पूर्ण करने की भी बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पोस्ट में लिखा-‘पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे। आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरने वाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब तो ईश्वर के बनाएं मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें।’

बता दें कि अयोध्या में पिछले साल हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और अब ध्वजारोहण समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत भी होती रही। राम मंदिर में दर्शन के लिए अब तक न जाने को लेकर भाजपा नेता सपा प्रमुख पर सवाल उठाते रहते हैं। इस बीच दो दिन पहले अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में न्योता न मिलने का आरोप लगाते हुए यह कहकर सबका ध्यान खींचा था कि उन्हें यदि न्योता मिला तो सारा काम धाम छोड़कर नंगे पांव मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।

राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार में अपना रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद ही वह दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि इटावा में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पूरा होने वाला है। जैसे ही मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा वहां के दर्शन करके परिवार के साथ दर्शन करने जाएंगे। इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर इटावा सफारी पार्क के सामने बन रहा है।

ये भी पढ़ें:सदियों के घाव भर रहे हैं, अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले पीएम मोदी
ये भी पढ़ें:राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे मोदी, संघ प्रमुख, योगी भी रहेंगे मौजूद
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |