लोकसभा में 80 सीटें जीत गया तब भी पसंद नहीं करूंगा; ईवीएम पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Jan 18, 2026 09:04 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भुवनेश्वर
share Share
Follow Us on

अखिलेश यादव ने भुवनेश्वर विजन इंडिया कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह लोकसभा की सभी 80 सीटें भी जीत गए तब भी वह ईवीएम को पसंद नहीं करेंगे।

लोकसभा में 80 सीटें जीत गया तब भी पसंद नहीं करूंगा; ईवीएम पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने विजन इंडिया कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। ईवीएम को लेकर अखिलेश ने एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह लोकसभा की सभी सीटें जीत भी गए तब भी वह ईवीएम को पसंद नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर मैं 80 लोकसभा सीटें भी जीत गया तब भी ईवीएम को पसंद नहीं करूंगा। मैंने लोकसभा में कहा, अगर ये बात गलत है तो भाजपा कहे और अभी तो बीजेपी को हराया है न, बैलेट पेपर से भी बड़े पैमाने से हराएंगे। हम विकसित भारत बनना चाहते हैं। मैंने कोट किया है कि जर्मनी में ये बात मानी जाती है कि अगर आप ईवीएम से वोटिंग कराएंगे तो असंवैधानिक माना जाएगा। अमेरिका में चॉइस है। जापान ने जिसने इन्वेंट की ईवीएम, वहां ईवीएम से वोट नहीं डलवा रहा। हमारे यहां लोग बेचारे जागरूक नहीं हैं, पढ़ें-लिखें नहीं हैं। अभी तो उनको हाथ धोना सीखा रहे हैं कि हाथ धोककर खाना खाइए। बीमार हैं तो इलाज कराने जाइए। प्राइमरी एजुकेशन कैसी है ये आपसे बेहतर कौन जानता है।'

भाजपा राज में सबसे अधिक तोड़े गए मंदिर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितने मंदिर देश में तोड़े गये हैं, उतने अब तक किसी राजा के शासनकाल में नहीं तोड़े गये हैं। भाजपा सरकार में पौराणिक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है लेकिन हम लोग क्या करें, मीडिया भाजपा के साथ है। मैं सैफई, इटावा में एक मंदिर बनवा रहा हूं, भाजपा के लोग उसमें भी टंगड़ी लगा रहे हैं। कुछ न कुछ करते रहते हैं। भाजपा सरकार ने काशी का बहुत बुरा कर दिया है। अब न क्यूटो बना और न काशी रह गयी। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। हम सबका लक्ष्य भाजपा को हटाना होना चाहिए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |