Hindi NewsUP Newsakhilesh yadav s facebook page restored photo of jpnic posted Samajwadi party member reached jp s statue amidst security
अखिलेश का फेसबुक पेज बहाल, पोस्ट की JPNIC की फोटो; पहरे के बीच जेपी की प्रतिमा तक पहुंचा सपाई?

अखिलेश का फेसबुक पेज बहाल, पोस्ट की JPNIC की फोटो; पहरे के बीच जेपी की प्रतिमा तक पहुंचा सपाई?

संक्षेप:

हर साल की तरह इस बार भी JPNIC पर शुक्रवार की रात से पुलिस तैनात है। टीन की शीट से गेट को सील किया गया है और बैरिकेडिंग भी की गई है। पिछले साल अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बैरिकेट कूदकर जेपीएनआईसी में घुस गए थे और माल्यार्पण किया था।

Oct 11, 2025 11:12 am ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे तक बंद रहने के बाद शनिवार की सुबह फिर से बहाल हो गया है। फेसबुक बहाल होते ही सुबह 10:06 बजे के करीब सपा मुखिया ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी (JPNIC) की एक फोटो पोस्ट की जिसमें लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला दिख रही है। पास में ही छात्र सभा लिखी एक लाल टोपी भी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो के साथ अपनी पोस्ट में लिखा है- ‘सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।’— लोकनायक जयप्रकाश नारायण। इस फोटो के बाद सियासी गलियारों में सवाल उठने लगा कि जेपीएनआईसी पर कड़े पहरे के बीच सपा कार्यकर्ता ने लोकनायक की प्रतिमा तक पहुंचकर माल्यार्पण कैसे कर दिया। सोशल मीडिया में प्रतिमा के पास खड़े एक नेता की फोटो भी वायरल हो रही है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी जेपीएनआईसी पर शुक्रवार की रात से पुलिस तैनात है। टीन की शीट से गेट को सील किया गया है और बैरिकेडिंग भी की गई है। पिछले साल अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बैरिकेट कूदकर जेपीएनआईसी में घुस गए थे और माल्यार्पण किया था। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी वह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:12 घंटे से गायब है अखिलेश का फेसबुक पेज; क्या हुआ, कैसे बंद हुआ, कोई खबर नहीं

अखिलेश यादव ने शनिवार की सुबह फेसबुक पेज खुलने के बाद की गई पहली पोस्ट में जेपीएनआईसी की माला वाली फोटो पोस्ट कर लोगों को चौंका दिया। यह फोटो सोशल मीडिया में भी वायरल है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इस फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस बाहर पहरा देती रही और सपा के किसी छात्र नेता ने माल्यर्पण कर अपनी लाल टोपी अंदर छोड़ दी। बहरहाल, अखिलेश यादव की इस पोस्ट के बाद कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है तो कुछ ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा है कि अगर पेज को वापस नहीं किया जाता तो समाजवादी लोग सड़कों पर उतर जाते। कुछ लोगों ने फेसबुक मेटा को धन्यवाद भी दिया है।

ये भी पढ़ें:टीन-बैरियर से JPNIC का रास्ता बंद, अखिलेश के पहुंचने की संभावना पर बढ़ाई सुरक्षा

85 लाख से अधिक हैं फालोअर

बता दें कि अखिलेश यादव के जिस फेसबुक पेज को लॉक किया गया था उस पर 85 लाख से अधिक फालोअर हैं। अखिलेश के लिए इसे कार्यकर्ताओं से संवाद और सोशल मीडिया पर आम लोगों तक पहुंच बनाने का बड़ा माध्यम माना जाता है।

कारण अब तक नहीं स्पष्ट

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद किए जाने को लेकर कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। उधर, समाजवादी पार्टी मीडिया सेल इसके लिए भाजपा के आईटी सेल को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पार्टी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर ऐसा हुआ। वहीं कई जानकारों का कहना है कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ होगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |