जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ और नोएडा की घटनाओं पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मेरठ से 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' शुरू होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही हैं।

जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हो रही तोड़फोड़ के साथ आंदोलन और नोएडा में श्रमिकों की हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और श्रमिकों, छोटे व्यापारियों का शोषण कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का 'भ्रष्टाचार का पेट सुरसा के मुंह जैसा है' और जो व्यापारी आज भाजपा के साथ खड़े हैं, वे भी जल्द ही इनकी गलत नीतियों का शिकार बनेंगे। उन्होंने मेरठ को 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' का केंद्र बताते हुए भाजपा के 'निर्णायक अंत' का दावा भी किया। मेरठ और नोएडा को लेकर अखिलेश ने एक के बाद एक दो पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए।

मेरठ से शुरू होगा 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन'

अखिलेश यादव ने 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ एक बार फिर इतिहास दोहराएगा। कहा कि 1857 के बाद अब मेरठ से एक और स्वतंत्रता आंदोलन जन्मेगा, जो आज के साम्राज्यवादी सत्ताधारी गिरोह के खिलाफ होगा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले काले कानूनों से खेती-किसानी खत्म करने की कोशिश की और अब मल्टीनेशनल कंपनियों के इशारे पर भारत का परंपरागत व्यापार खत्म कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था पर चंद खरबपतियों का कब्जा हो जाए।

Voice of UP

'भाजपा किसी की सगी नहीं है'

व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अखिलेश ने कहा कि जो कारोबारी और स्टॉकिस्ट आज भाजपा के साथ हैं, उनका भ्रम भी जल्द ही टूट जाएगा। उन्होंने कहा, "भाजपा किसी की सगी नहीं है, वह सिर्फ उस अकूत धन की सगी है जो कमीशन और चंदे के नाम पर वसूला जाता है।" अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा का बुलडोजर दुकानों पर नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर चल रहा है। उनके अनुसार, भाजपा देश पर जो 'आर्थिक गुलामी' थोपने की साजिश कर रही है, उसे रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर बड़े उद्यमी तक मिलकर नाकाम करेंगे। अखिलेश यादव ने मेरठ को भाजपा के पतन का केंद्र बताते हुए कहा कि जिस मेरठ से भाजपा ने अपने पिछले चुनावों की शुरुआत की थी, वहीं से अब उनके अंत का आरंभ होगा।

नोएडा हिंसा पर सरकार को घेरा

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए उग्र श्रमिक आंदोलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की एकतरफा नीतियों का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और श्रमिकों का शोषण। अखिलेश ने कहा, "भाजपाई चंदा देने वाले पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भर रहे हैं, लेकिन मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं।" उन्होंने कहा कि बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना नामुमकिन हो गया है, जिसे सिर्फ एक परिवार वाला ही समझ सकता है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।