Hindi NewsUP NewsAkhilesh Yadav letter contains several announcements, Agnipath scheme will be stop
अखिलेश की चिट्ठी में कई घोषणाएं, पूर्णकालिक भर्ती, अग्निवीर योजना समाप्त होगी, पीडीए पर भी बोले

अखिलेश की चिट्ठी में कई घोषणाएं, पूर्णकालिक भर्ती, अग्निवीर योजना समाप्त होगी, पीडीए पर भी बोले

संक्षेप: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देशवासियों को लेटर लिखा। उन्होंने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा है कि पुरानी पूर्णकालिक भर्तियां शुरू होंगी। अग्निवीर योजना समाप्त होगी और सैन्यकर्मी सैनिक का सम्मान आजीवन मिलेगा। अखिलेश पीडीए पर भी बोले।

Thu, 6 Nov 2025 07:06 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देशवासियों के नाम पर गुरुवार को पाती लिखी। उन्होंने कहा है कि पुरानी पूर्णकालिक भर्तियां शुरू होंगी। अग्निवीर योजना समाप्त होगी और सैन्यकर्मी सैनिक का सम्मान आजीवन मिलेगा। ⁠छोटे दुकानदार अपना काम चला-बढ़ा पाएंगे। निवेशक आएंगे और रोजगार देनेवाले कारखाने चलाएंगे। ⁠पेशेवर और मेहनतकश के पैसे बचेंगे। ⁠बुजुर्ग और सभी अपनी बचत का सही ब्याज पाएंगे। मुफ्त इलाज, दवाई और एक्सरे और अन्य जांच करवा पाएंगे। ⁠शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, साहिकाएं, शिक्षा मित्र अपने हक पाएंगे। ⁠हुनरमंद और बुनकर हिफाजत के माहौल में खुलकर सांस ले पाएंगे। ⁠हम सब बिना भेदभाव के अमन-चैन से रह पाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों ने तो अब पीडीए की जान भी लेनी शुरू कर दी है। पीडीए की मौत होना जिनके लिए ‘छुटपुट घटना’ हो उनके राज में शासन-प्रशासन से कोई उम्मीद करना बेकार है। उत्पीड़न और अत्याचार से बचने के लिए अपनी सरकार बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमें अपना वोट बचाना है और इकट्ठे होकर डालना है, क्योंकि एकजुटता ही हमारी ढाल है।

पीडीए पंचायत से सबको जोड़ना है

उन्होंने शाहजहांपुर में दबिश के दौरान छत से गिरकर दलित की मौत पर कहा है कि हमें पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करना है। पीडीए पंचायत से सबको जोड़ना है। हर गांव, पुरवा, मजरा, टोला, हर गली, नुक्कड़, बस्ती और घर-द्वार-दरवाजे और दिल तक पीडीए की एकता का ये संदेश पहुंचाना है। इसमें बताया जाए कि पीडीए की सरकार बनेगी तभी हमारा मान, सम्मान, संविधान और वोट का अधिकार बचेगा। ⁠राशन, पेंशन और खेत-जमीन के कागज से नाम नहीं कटेगा, ⁠तभी आरक्षण बचेगा और नौकरी मिलेगी।

हमारा और बच्चों का भविष्य सुधरेगा

उन्होंने पाती में कहा है कि काम-कारोबार और रोजगार के लिए बराबर मौका मिलेगा, ⁠हमारा और बच्चों का भविष्य सुधरेगा। खाद-पानी, बीज की किल्लत खत्म होगी। ⁠पुलिस का अत्याचार और भ्रष्टाचार नहीं होगा। ⁠तहसीलदार से लेकर डीएम तक हर अधिकारी बात सुनेगा। ⁠बीमारी या दुर्घटना पर घर तक एंबुलेंस पहुंचेगी। ⁠महिलाओं की सुरक्षा होगी। उनके हाथों में समाजवादी पेंशन की तरह हम हर महीने उनके खातों में सीधे पैसे पहुंचाने के लिए ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ चलाएंगे।

इसलिए ठान लीजिए:

पीडीए का मतलब घर-घर जाकर समझाएंगे, पीडीए की एकजुटता की ताक़त हर एक को बताएंगे और अपनी सरकार बनाएंगे, तब जाकर अत्याचार और उत्पीड़न, शोषण से मुक्ति पाएंगे और सिर उठाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमाएंगे और अपना जीवन बचाएंगे।

ये भी पढ़ें:कई महिलाओं से पति का अवैध संबंध, विरोध पर पत्नी को दीं यातनाएं; करंट लगाया और..
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |