अपने ही विभाग में आंखें चेक करवा लें डिप्टी CM, सपा की रैली फ्लॉप बताने पर ब्रजेश पर बरसे अखिलेश

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

कानपुर के किडनी कांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में भाजपा के लोग शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री (ब्रजेश पाठक) को होश ही नहीं है। उन्हें सपा की रैली फ्लॉप दिखाई दे रही है। जिस विभाग (स्वास्थ्य) के वे मंत्री हैं, कम से कम उसी विभाग के डॉक्टर से अपनी आईसाइट तो चेक करा लेते।

अपने ही विभाग में आंखें चेक करवा लें डिप्टी CM, सपा की रैली फ्लॉप बताने पर ब्रजेश पर बरसे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा और भाजपा एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कानपुर के किडनी कांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस पूरे रैकेटे में भाजपा के लोग शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री को होश ही नहीं है। उन्हें सपा की रैली फ्लॉप दिखाई दे रही है। जिस विभाग (स्वास्थ्य) के वे मंत्री हैं, कम से कम उसी विभाग के डॉक्टर से अपनी आईसाइट तो चेक करा लेते। सपा अध्यक्ष के निशाने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रहे।

सपा की दादरी रैली को ब्रजेश पाठक ने फ्लॉप बताया था

आपको बता दें 29 मार्च को दादरी में हुई समाजवादी पार्टी की भाईचारा रैली को उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने फ्लॉप बताया था। उन्होने दावा करते हुए कहा कि सपा प्रमुख (अखिलेश यादव) का दादरी दौरा पूर्ण रूप से फ्लॉप रहा है। उनकी जनसभा की खाली कुर्सियां गवाह है कि उनकी रैली फ्लॉप रही। 100 विधानसभा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के बावजूद जनसभा में कुर्सियां खाली रह गईं। अखिलेश यादव का एक ही विजन, एक ही लक्ष्य है गुंडाराज, भ्रष्टाचार और जातिवाद के वही पुराने हथकंडों से सत्ता पाना। सपा का PDA केवल परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है।

Voice of UP

जनता सपा के कारनामे भूली नहीं है- पाठक

पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के भय और आतंक के पुनर्जागरण हेतु दादरी रैली ही नहीं कितनी भी रैलियां कर लें, कितने भी रंग बदल लें, लेकिन गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का समय कब का समाप्त हो चुका है। इनकी रैलियां सिर्फ नाम की हैं, न इनका जनता से सरोकार है और न जनता का इनसे कोई सरोकार है। जनता सपा के कारनामों को भूली नहीं है। दंगों की आग में न जाने कितने बेटे अनाथ हो गए, कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई। बेटियां असुरक्षित थी, बेटों का अधिकार छीना जाता था। लूट, अपहरण के उस अंधकार के युग को जनता कभी भूल नहीं सकती और न ही इन्हें माफ करने वाली है।

दादरी रैली के बाद सरकार के लोगों की भाषा बदल गई

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि दादरी की रैली के बाद सरकार के लोगों की भाषा बदल गई है, दादरी में जो जनसमर्थन मिला उससे भारतीय जनता पार्टी के होश उड़ गए हैं। हम सब आने वाले समय में PDA की सरकार बनाकर सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए संकल्प लेकर जा रहे हैं। जिस समय सरकार बनेगी तो बुरे दिन जाने वाले हैं, अब ये जनता जान गई है। वहीं फेक करेंसी प्रकरण पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि देवरिया और गोरखपुर में दूरी कितनी है बताओ? गोरख धंधा चल रहा है वहां। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नकली नोट देश में आ रहे हैं और असली नोट देश के बाहर जा रहे हैं

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।