सपा सरकार आने पर बनेगा स्वर्णकार बोर्ड; अखिलेश यादव बोले- डिजाइन यूनिवर्सिटी भी होगा निर्माण

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसाती है।सपा सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजाइन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी।

सपा सरकार आने पर बनेगा स्वर्णकार बोर्ड; अखिलेश यादव बोले- डिजाइन यूनिवर्सिटी भी होगा निर्माण

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसाती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजाइन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा गोमती रिवरफ्रंट पर लगाई जाएगी।

सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सर्राफा व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाजपा सरकार का सोना न खरीदने को लेकर दिया गया बयान परेशान करने वाला है। लोगों के पास पैसा है ही नहीं तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी? कुछ ही लोगों के पास पैसा है, बाकी लोगों का हाथ खाली है। भाजपा सरकार ने जानबूझकर संकट पैदा किया है। सरकार के फैसले से जेवर कारोबार का क्या होगा? समाजवादी पार्टी स्वर्णकार समाज के साथ है। स्वर्णकार समाज पीडीए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को केंद्रीयकृत कर रही है। 2027 में भाजपा का साम्प्रदायिकता का फार्मूला नहीं चलेगा। अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज में सबसे ज्यादा जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई है। भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा रजिस्ट्री कराई है। बहन-बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं हो रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सबकी सुरक्षा करेंगे। सबको न्याय देंगे। प्रदेश में अमन-चैन होगा, सब सुरक्षित रहेंगे।

एसी कमरे में बैठकर ट्वीट करते हैं अखिलेश: केशव मौर्य

उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया का काम सिर्फ एसी कमरे में बैठकर ट्विट करना है। उनका पीडीए फर्जी है, गरीब विरोधी और जातिवादी है। प्रयागराज के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत किया है, जबकि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है। उन्होंने (डिप्टी सीएम) स्वयं अपनी फ्लीट में कटौती की है और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों ने भी अपने काफिलों में कमी की है।

नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय न मिलने पर अखिलेश यादव के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सुप्रीमो अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। मंत्रिपरिषद में किसे शामिल करना है, कौन सा विभाग देना है, ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। अखिलेश यादव कहते रहें। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार कदम उठा रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में लोकसभा व 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में विजय के बाद जो आनंद मिला था वही आनंद पश्चिम बंगाल व असम चुनाव में जीत के बाद मिल रहा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।